Brock Lesnar: WWE
विज्ञापन

बेकाबू हुए Brock Lesnar! 3 मौके जब WWE में 'द बीस्ट' के असली गुस्से ने मचाई तबाही, मालिक को भी कर दिया था बेइज्जत

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर के गुस्से से हर कोई परिचित होगा. द बीस्ट अपने खतरनाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और कई बार उन्हें रिंग में असली में भी गुस्सा आया है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं एवं आर्टिकल पढ़ सकते हैं.

Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर को WWE इतिहास का सबसे खतरनाक सुपरस्टार माना जाता है. WrestleMania 42 में लैसनर ने अपने रेसलिंग करियर का अंत कर दिया और रिटायरमेंट का ऐलान किया. ब्रॉक लैसनर WWE में हमेशा ही अपने गुस्से और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते थे. कई बार उन्होंने स्क्रिप्ट से बाहर जाकर भी अपना गुस्सा दिखाया. उनका गुस्सा न सिर्फ रेसलर्स पर, बल्कि WWE के पूर्व मालिक विंस मैकमैहन पर भी निकला है.

जब ब्रॉक लैसनर ने गुस्से में मचाई तबाही

WWE में ब्रॉक लैसनर का सबसे खतरनाक रूप SummerSlam 2016 में देखने को मिला था, जब उन्होंने अपने ग्लव्ज निकालकर रैंडी ऑर्टन के सिर पर बुरी तरह हमला किया था. ऑर्टन लहूलुहान हो गए थे. इसके अलावा WrestleMania 34 के मेन इवेंट के बाद ब्रॉक लैसनर ने गुस्से में अपनी चैंपियनशिप उस समय WWE के मालिक विंस मैकमैहन पर फेंक दी थी. ब्रॉक लैसनर एक बार ब्रॉन स्ट्रोमैन से भी गुस्सा हो गए थे और उन पर जोर से मुक्का जड़ दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ