India vs West Indies
विज्ञापन

IND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 406 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया और 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले.

India vs West Indies: टीम इंडिया ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 406 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 406 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 43.3 ओवर में ही 2 विकेट पर सफलतापूर्वक चेज कर लिया. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 223 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए. भारत ने वनडे इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है और इस जीत के साथ एक साथ 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. सबसे पहले भारत ने वनडे इतिहास में अपने सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले टीम इंडिया का वनडे में सबसे बड़ा सफल रन चेज 362 रन था, जो 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. अब भारत ने 406 रन का लक्ष्य हासिल कर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

वहीं, वनडे इतिहास में सिर्फ दूसरी बार 400 से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफल पीछा हुआ है. इससे पहले 2006 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के 434 रनों के जवाब में 438 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. तीसरा रिकॉर्ड भारतीय सरजमीं पर सबसे बड़े रन चेज का है. भारत ने घरेलू मैदान पर 406 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो इससे पहले के 360 रन के रिकॉर्ड से काफी ज्यादा है. वहीं, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा सफल रन चेज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इससे पहले इंग्लैंड ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 361 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था. 5वां रिकॉर्ड गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम का है. यहां इससे पहले सबसे बड़ा सफल रन चेज 326 रन का था. भारत ने 406 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ