दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में हुए हादसे ने दुनियाभर में एक चर्चा छेड़ दी है. चर्चा पायलटों को लेकर हैं कि क्या पायलट किसी दूसरे देश का विमान उड़ा सकते हैं? क्या एक देश के पायलट दूसरे देश की एयरलाइंस को जॉइन कर सकते हैं? क्या ओमान का नागरिक UAE की फ्लाईदुबई एयरलाइंस का पायलट और इजरायल जाने वाली फ्लाइट में क्रू मेंबर हो सकता था? क्या किसी देश का नागरिक किसी दूसरे देश के हवाई क्षेत्र में फ्लाई कर सकता है? क्या पाकिस्तान का कोई पायलट भारतीय एयरलाइंस का विमान उड़ा सकता है? इजरायल और UAE के बीच क्या द्विपक्षीय विमानन समझौता हुआ है?
को-पायलट ने विमान को हाईजैक करने का प्रयास किया
30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में को-पायलट ने पायलट पर जानलेवा हमला किया. आरोपी को-पायलट ओमान का नागरिक था, जिसने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया और प्लेन को हाईजैक करके क्रैश कराने का प्रयास किया. पायलट और को-पायलट में विवाद के चलते प्लेन 30 सेकंड में 14000 फीट नीचे गिर गया और विमान में सवाल लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया. लेकिन घायल पायलट ने कॉकपिट खोलकर यात्रियों को हमलावार को काबू करने दिया और विमान में सवार दूसरे पायलटों ने विमान को कंट्रोल में लेकर जिंदगियां बचाई.
इजरायल-UAE के बीच विमानन समझौते का उल्लंघन हुआ
UAE से इजरायल के उड़ी फ्लाइट में हुए घटनाक्रम ने सबसे बड़ा सवाल यह उठाया कि क्या ओमान का नागरिक इजरायल जाने वाली फ्लाइट का पायलट या क्रू मेंबर हो सकता था? इस सवाल का जवाब यह है कि ओमान और इजरायल के औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं, लेकिन इजरायल और UAE के बीच द्विपक्षीय विमानन समझौता हुआ है, जिसके तहत इजरायल जाने वाली फ्लाइटों के पायलट या तो इजरायल के होंगे या सिर्फ UAE के होंगे. इजरायल के साथ UAE के राजनयिक संबंध हैं और काफी अच्छे रिश्ते हैं. लेकिन UAE ने समझौते का उल्लंघन किया है, इसलिए इजरायली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने जांच के आदेश दिए हैं.
क्या पाकिस्तानी पायलट उड़ा सकता भारतीय फ्लाइट?
भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी पायलटों की नियुक्ति को लेकर नियम अलग हैं. भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया हुआ है. पाकिस्तान एयरलाइंस, फ्लाइट ऑपरेटरर्स, पाकिस्तान में रजिस्टड्र विमानों, पाकिस्तान के स्वामित्व वाले या लीज पर लिए गए विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद है. लेकिन प्रतिबंध विमान और एयरलाइंस पर लागू होता है, पाकिस्तानी नागरिक या पायलट की राष्ट्रीयता के लिए यह प्रतिबंध नहीं है. पाकिस्तानी विमान या पाकिस्तानी एयरलाइन भारत में एंट्री नहीं कर सकती. इसलिए पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए काम करने वाला पाकिस्तानी पायलट भी भारत में विमान नहीं उड़ा सकता. लेकिन अगर पाकिस्तानी नागरिक किसी विदेशी एयरलाइंस के लिए काम करता है और वह विमान पाकिस्तान में रजिस्टर्ड नहीं है तो वह विमान भारतीय हवाई स्पेस में आ सकता है, बेशक उसका पायलट पाकिस्तानी है.
दूसरी एयरलाइंस के पाकिस्तानी पायलट के लिए नियम
दूसरे देश की एयरलाइंस के विमान को उड़ा रहे पाकिस्तानी पायलट को भारतीय हवाई क्षेत्र में एंट्री तो मिल जाएगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसे भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की अनुमति मिल गई, बल्कि उसे भारत में बतौर पायलट या क्रू एंट्री करने के लिए उसे इमिग्रेशन, वीजा और सिक्योरिटी क्लीयरेंस की जरूरत होगी. क्योंकि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों और पायलटों पर पाबंदियां लगाई थीं. 24 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सर्विस सस्पेंड हैं और वीजा भी रद्द कर दिए गए हैं. इसलिए बेशक पाकिस्तानी पायलट दूसरे देश की एयरलाइंस के लिए काम करे, लेकिन भारतीय हवाई क्षेत्र में नियमों के तहत ही एंट्री मिलेगी. लेकिन वीजा, इमिग्रेशन और सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बिना पाकिस्तानी पायलट भारतीय वायुक्षेत्र में विदेशी एयरलाइंस का विमान नहीं उड़ा पाएगा.