16 एपिसोड्स की इस सीरीज ने Netflix पर मचाई धूम, कॉमेडी और ड्रामा के हुए फैंस दीवाने!

Netflix Trending Series: 16 एपिसोड्स की सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर तहलका मचाया हुआ है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है. आप इस सीरीज को अपनी फैमिली के साथ बैठकर आराम से देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

chumbak series trending on netflix
1 / 6
नेटफ्लिक्स पर छाई 16 एपिसोड्स की सीरीज (Pic Credit- Netflix)

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर 16 एपिसोड्स की सीरीज छाई हुई है. हाल ही में इस सीरीज का पार्ट 2 रिलीज किया गया है. वहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म में एक से बढ़कर एक कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिल रहे हैं. फैंस को भी ये सीरीज काफी पसंद आ रही है, ये ही वजह है कि ये नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'चुंबक' है. इस सीरीज के 8 एपिसोड्स पहले ही रिलीज हो चुके थे. वहीं अब हाल ही में इस सीरीज के पार्ट 2 के 8 एपिसोड्स को रिलीज किया गया है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज में फैमिली ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फैमिली के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

'चुंबक' सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी 5 परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है. चुंबक कॉलोनी में मर्चेंट परिवार, खन्ना परिवार, केजरीवाल परिवार, तारापोरेवाला परिवार और ओबेरॉय परिवार रहता है. इन पांचों की लाइफ की प्रॉब्लम ही इस सीरीज में देखने को मिलती है. इन सभी परिवार की लाइफ में भले ही कोई प्रॉब्लम देखने को मिले, लेकिन ऑडियंस के फेस पर हंसी ही देखने को मिलेगी.

सीरीज में ट्विस्ट एंड टर्न्स

सीरीज में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स ही देखने को मिलते हैं. पांचों परिवार की इस कहानी में आपको हंसी की ही डोज मिलेगी. वहीं अब दूसरे पार्ट में नई-नई कहानियां ऑडियंस को देखने को मिलेंगी. इस सीरीज का क्लाइमैक्स ऑडियंस का दिल जीत लेगा. अगर आप भी फिल्म के क्लाइमैक्स की कहानी जानना चाहते हैं तो इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

'चुंबक' सीरीज में कई सारे सितारे ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आते हैं. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, हेली शाह और अमायरा दस्तूर लीड रोल में हैं. इन सितारों के साथ-साथ अर्जुन बिजलानी, संदीपा धर, डेलनाज ईरानी, अनंत वी जोशी और अतुल कुमार भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है. बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज एक परफेक्ट चॉइस है. वहीं ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में ऑपरेशन सफेद सागर, द फाइनल प्रॉब्लम, इंडियाज गॉट लेटेंट और द जेंटलमैन जैसी सीरीज शामिल हैं. नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये सीरीज 'चुंबक' से कहीं पीछे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन