
आईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
Written By Aditya

Written By Aditya
ICC New Rule: आईसीसी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब नए 10 नियम लाए हैं. जिन्हें 1 अक्टूबर से अब लागू किया जा रहा है. आईसीसी टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में पूरे 90 ओवर खेले जाने को लेकर चर्चा कर रही है. जिसके कारण ही दिन में खेले वाले टेस्ट मैच में भी पिंक बॉल का इस्तेमाल हो सकता है. हालांकि इसके लिए दोनों टीमों की सहमति बहुत ही जरूरी है. इसके अलावा रन आउट और स्टंपिंग को लेकर भी नया नियम आ गया है. अब बल्लेबाजों को देरी करने पर भी सजा मिल सकती है.
बल्लेबाजों को अब क्रीज पर बहुत ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना है. अगर वो 2 गेंद खेलने के बीच बहुत ज्यादा समय लेते हैं, तो अंपायर उन्हें सजा दे सकती है. पहले उन्हें चेतावनी मिलेगी, जिसके बाद उन्हें एक और वर्निंग मिलेगी. जिसके बाद अंपायर बल्लेबाजी करने वाली टीम के 5 रन भी काट सकती है. इसके अलावा आईसीसी ने अब साफ कर दिया है टी-20 मुकाबले के ब्रेक अब 15 मिनट के होंगे. वहीं मैच के दौरान होने वाले ड्रिंक्स ब्रेक में हेड कोच भी मैदान पर जा सकता है. कुछ ऐसा ही आईपीएल के दौरान पहले ही देखने को मिल रहा था. लेकिन अब वैसा ही इंटरनेशनल स्टेज पर भी देखने को मिल सकता है. महिला क्रिकेट और जूनियर क्रिकेट में अब अलग-अलग साइज और वेट की गेंद का इस्तेमाल होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: