5 कारण क्यों Roman Reigns की WWE Backlash 2026 में शर्मनाक हार हो सकती है

WWE Backlash 2026 में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस का होगा. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ कारणों से वहां पर रोमन की हार हो सकती है.

WWE
1 / 6
WWE Backlash 2026

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Backlash 2026 होगा. 9 मई को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. मैच कार्ड भी धीरे-धीरे तैयार किया जा रहा है. शो में रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. जेकब फाटू के खिलाफ वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे. इस ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. अभी तक रेंस के ऊपर फाटू हावी रहे हैं. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों Backlash 2026 में रेंस की शर्मनाक हार हो सकती है.

विज्ञापन

रोमन रेंस का टाइटल रन अब लंबा नहीं चलेगा

रोमन रेंस का टाइटल रन अब लंबा नहीं चलेगा2 / 6

2020 से 2024 तक रोमन रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. ट्रिपल एच के राज में किसी भी रेसलर का टाइटल रन लंबा नहीं चल रहा है. लगातार नए चैंपियन देखने को मिल रहे हैं. इससे पता चलता है कि रोमन का टाइटल रन भी लंबा नहीं जाएगा. ये एक बड़ा कारण है कि Backlash 2026 में उनकी हार हो सकती है.

विज्ञापन

द उसोज़ की चीटिंग

द उसोज़ की चीटिंग3 / 6

WWE Backlash 2026 में जे उसो और जिमी उसो भी बड़ा खेला कर सकते हैं. वो रोमन रेंस को धोखा देकर जेकब फाटू से हाथ मिला सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि इनके बीच मनमुटाव हमेशा से रहा है. इस कारण से भी रोमन की वहां पर हार हो सकती है.

जेकब फाटू को पुश

जेकब फाटू को पुश4 / 6

जेकब फाटू उभरते हुए स्टार हैं. पिछले कुछ सालों से वो बढ़िया काम कर रहे हैं. उन्हें ट्रिपल एच इस बार बड़ा पुश दे सकते हैं. रोमन रेंस के साथ उनकी टक्कर जबरदस्त होगी. फाटू कह चुके हैं कि उन्हें रोमन का सबकुछ चाहिए. ये भी एक कारण है कि रेंस की Backlash 2026 में हार हो सकती है.

विज्ञापन

रोमन रेंस का पार्ट-टाइम शेड्यूल

रोमन रेंस का पार्ट-टाइम शेड्यूल5 / 6

पिछले कुछ सालों से रोमन रेंस का पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है. वो बड़े इवेंट्स में ही नज़र आए हैं. रोमन हॉलीवुड में भी काम कर रहे हैं. उनका लगातार टीवी पर बने रहना काफी मुश्किल है. ये भी एक बड़ा कारण है कि Backlash 2026 में वो अपना टाइटल हार सकते हैं.

रोमन रेंस को टाइटल की जरूरत नहीं है

रोमन रेंस को टाइटल की जरूरत नहीं है6 / 6

रोमन रेंस का नाम अब रेसलिंग वर्ल्ड में हर कोई जानता है. वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्हें टाइटल की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. अब उनका काम सिर्फ युवा स्टार्स को आगे बढ़ाने का है. इस वजह से ही वो Backlash 2026 में हा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन