WWE Money in the Bank 2026 में कैसे होगा Roman Reigns के टाइटल मैच का अंत? जानिए 5 तरीके

WWE Money in the Bank 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों की अभी तक तगड़ी राइवलरी रही है. आइए आपको बताते हैं कि किन तरीकों से इस मैच का अंत हो सकता है.

Roman Reigns
1 / 6
रोमन के बड़े मैच का अंत कैसे होगा? (Photo: WWE.com)

WWE Money in the Bank 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank 2026 होने वाला है. फैंस इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस का होगा. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों की राइवलरी अभी तक बढ़िया रहा है. नाइट का दबदबा देखने को मिला है. उन्होंने प्रोमो के जरिए रेंस के ऊपर खूब निशाना साधा है. साथ ही साथ एक बार बीएफटी फिनिशिंग मव भी लगाया है. खैर रेंस और नाइट का मुकाबला आसानी से खत्म नहीं होने वाला है. कोई ना कोई बवाल जरूर होगा. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए दोनों के मैच का अंत हो सकता है.

विज्ञापन

रोमन रेंस की क्लीन जीत

रोमन रेंस की क्लीन जीत2 / 6

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उन्होंने दो बार जेकब फाटू और एक-एक बार सैथ रॉलिंस-पेंटा के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया है. इन सभी मैचों में रोमन ने क्लीन जीत हासिल की है. कोई भी दखलअंदाजी देखने को नहीं मिली. इस लिहाज से देखा जाए तो Money in the Bank 2026 में भी रेंस की क्लीन जीत हो सकती है. वो अकेले ही मुकाबला अपने नाम कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट की जीत

एलए नाइट की जीत3 / 6

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एलए नाइट की भी मैच में जीत हो सकती है. वो नए चैंपियन बन सकते हैं. नाइट ने पिछले कुछ सालों में बढ़िया किया है लेकिन वो कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए. इस बार उन्हें मौका दिया जा सकता है. वो रेंस को क्लीन तरीके से हराकर नए चैंपियन बन सकते हैं. ट्रिपल एच इस बार उन्हें चैंपियन बनाकर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. (Photo: WWE.com)

दखलअंदाजी से रोमन की जीत

दखलअंदाजी से रोमन की जीत4 / 6

एलए नाइट के खिलाफ रोमन रेंस को आसानी से जीत नहीं मिलने वाली हैं. उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. रोमन को इस बार उनके भाइयों का सहारा लेना पड़ सकता है. जेकब फाटू मुकाबले में उनकी मदद कर सकते हैं. द उसोज़ भी मुकाबले में आकर नाइट पर हमला कर सकते हैं. रेंस दखलअंदाजी से अपने टाइटल को बड़ी मुश्किल से रिटेन कर सकते हैं. मैच खत्म होने का एक तरीका ये भी हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ की गड़बड़

सोलो सिकोआ की गड़बड़5 / 6

सोलो सिकोआ मौजूदा समय में छाए हुए हैं. वो कुछ भी कर सकते हैं. उनका समझ नहीं आ रहा है कि वो किसकी तरफ जाएंगे. रॉयस कीज और उनके साथियों ने सोलो की हालत खराब की हुई है. सिकोआ मनी इन द बैंक में बड़ा गेम खेल सकते हैं. वो रेंस की ब्लडलाइन में शामिल हो सकते हैं. वो मैच में आकर नाइट के ऊपर हमला कर सकते हैं. सिकोआ एक बार फिर रेंस के साथ जा सकते हैं. उनकी मदद से इवेंट में रेंस टाइटल रिटेन कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

रॉयस कीज का बवाल

रॉयस कीज का बवाल6 / 6

रॉयस कीज और उनके दो साथियों ने बवाल मचाया हुआ है. इनके ग्रुप का नाम 946 है. ब्लडलाइन की इन्होंने हालत खराब की है. सिकोआ और नाइट के ऊपर भी हमला किया हुआ है. मनी इन द बैंक में होने वाले मैच में आकर कीज तबाही मचा सकते हैं. वो नाइट का साथ दे सकते हैं. नाइट खुलासा कर सकते हैं कि इस ग्रुप के लीडर वो हैं. इस तरह रेंस के टाइटल रन का अंत हो सकता है. नाइट नए चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन