India vs Pakistan Final
विज्ञापन

Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम

India vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. लेकिन फाइनल से पहले बड़ा सवाल यह है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो गोल्ड किसे मिलेगा?

Asian Games 2026, India vs Pakistan Final: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है. अब दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है. लेकिन फाइनल से पहले बारिश ने टेंशन बढ़ा दी है. ऐसे में सवाल है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो गोल्ड किसे मिलेगा? सबसे पहले बता दें कि फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. यानी 3 अक्टूबर को ही मुकाबले का फैसला होना जरूरी है.

अगर मैच रद्द हो जाता है और मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाता है, तो भारत और पाकिस्तान दोनों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में किसी टीम को सिल्वर नहीं मिलेगा. वहीं, अगर बारिश के बावजूद मैच शुरू होता है और डकवर्थ-लुईस नियम लागू करना पड़े, तो दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी होगा. अब दूसरा नियम और भी दिलचस्प है. अगर दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहता है तो मुकाबला टाई माना जाएगा और सुपर ओवर से विजेता तय होगा. लेकिन अगर टाई के बाद बारिश के कारण सुपर ओवर भी नहीं हो पाता, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीम को गोल्ड मिलेगा, जबकि दूसरी टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ेगा. इस स्थिति में भारत को फायदा हो सकता है, क्योंकि भारत की T20 रैंकिंग पाकिस्तान से बेहतर है. यानी सुपर ओवर नहीं होने की स्थिति में भारत को गोल्ड मिले जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ