
IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 बड़े नाम, लिस्ट में CSK-MI के दिग्गज भी शामिल
Written By Sanjeet

Written By Sanjeet
IPL 2027 Release List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अलग-अलग फ्रेंचाइजियों से 10 बड़े खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, यह अभी संभावित लिस्ट है और फ्रेंचाइजियों की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से एमएस धोनी का नाम चर्चा में है. माना जा रहा है कि धोनी खिलाड़ी के बजाय मेंटोर, बैटिंग कोच या किसी अन्य भूमिका में टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) से हार्दिक पांड्या को लेकर भी अटकलें हैं. ट्रेड की कोशिश सफल नहीं होने पर उन्हें रिलीज किया जा सकता है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) से काइल जेमिसन, गुजरात टाइटंस से शाहरुख खान और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मनीष पांडे संभावित रिलीज की लिस्ट में बताए जा रहे हैं.
इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स से मयंक यादव का नाम है. चोटों के कारण लगातार मैचों से दूर रहने की वजह से फ्रेंचाइजी उनके विकल्प पर विचार कर सकती है. पंजाब किंग्स से युजवेंद्र चहल के नाम की चर्चा है, जबकि राजस्थान रॉयल्स से रवि बिश्नोई को रिलीज किए जाने की अटकलें हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से यश दयाल और सनराइजर्स हैदराबाद से लियाम लिविंगस्टोन भी संभावित रिलीज की सूची में शामिल हैं. अगर ये खिलाड़ी रिलीज होते हैं तो IPL 2027 ऑक्शन में इनकी नई टीम देखने को मिल सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: