यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर

Sourav Joshi: यूट्यूबर सौरव जोशी के परिवार के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है. कार सवार युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की है. इस बात की जानकारी सौरव जोशी ने खुद ही दी है. वहीं पत्नी अवंतिका ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को युवकों की शिकायत भी की.

Sourav joshi family harassed

सौरभ जोशी के परिवार से हुई बदतमीजी (Pic Credit- Instagram)

Sourav Joshi: यूट्यूबर सौरव जोशी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. सौरव जोशी की फैमिली के साथ हलद्वानी के तिकोनिया चौराहे के आसपास कुछ कार सवार युवकों ने बदसलूकी की है. यूट्यूबर ने अपने व्लॉग में घटना की जानकारी दी है. वहीं जब सौरव जोशी के साथ ये घटना हुई तो उनकी पत्नी अवंतिका ने हिम्मत दिखाई और पेट्रोलिंग कर रही पुलिस से कार सवार युवकों की शिकायत की. वहीं गाड़ी के नंबर की शिकायत अवंतिका ने पुलिस को दी है. साथ ही इन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

क्या है मामला?

सौरव जोशी, उनकी वाइफ और उनका भाई एक-साथ डिनर करके घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान तिकोनिया चौराहे के करीब पहुंचकर गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. वहीं इसके बाद सौरभ जोशी ने इन युवकों का पीछे किया, लेकिन वो युवक तेज रफ्तार से गाड़ी भगाकर मौके से फरार हो गए. इसके बाद सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका ने हिम्मत जुटाते हुए सड़क पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को इस घटना के बारे में बताया और युवकों पर कार्रवाई करने की मांग भी की.

विज्ञापन

व्लॉग में सौरभ जोशी ने दी जानकारी

वहीं सौरभ जोशी ने अपने व्लॉग में इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि युवक नशे की हालात में लग रहे थे. साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद अवंतिका ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस के पास जाकर शिकायत भी की. वहीं सौरभ जोशी ने आगे कहा कि पुलिस टीम को उन युवकों की गाड़ी का नंबर भी दे दिया है. इसके साथ ही सौरव ने कहा कि उनके परिवार ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. अब पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है. 

विज्ञापन

फैंस के साथ शेयर करते हैं व्लॉग

यूट्यूबर सौरभ जोशी के फैंस भी अब चिंता में आ गए हैं. वहीं इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. दरअसल सौरव जोशी अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं. सौरव अपने परिवार के संग बिताए पलों को भी व्लॉग के जरिए फैंस के साथ शेयर करते हैं. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को सौरव के व्लॉग्स काफी पसंद भी आते हैं, ये ही वजह है कि सौरव जोशी के लाखों फैंस हैं. वहीं अब इस लेटेस्ट घटना की जानकारी भी सौरव जोशी ने व्लॉग के जरिए ही फैंस को दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ