virat kohli century
विज्ञापन

101 शतक जड़ने से कितनी दूर विराट कोहली? जानिए टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का पूरा गणित

Virat Kohli: विराट कोहली इस समय अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पिछली 10 पारियों में उन्होंने 4 शतक जड़े हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. आइए जानते हैं कि विराट कोहली को उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कितने शतक चाहिए और भारत के पास अभी कितने मैच हैं.

Virat Kohli: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी. यह विराट के इंटरनेशनल करियर का 86वां शतक रहा. सचिन तेंदुलकर के नाम 100 सेंचुरी हैं. उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए विराट को अभी 15 और शतकों की जरूरत है. विराट अब टेस्ट और T20I क्रिकेट नहीं खेलते हैं. वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक खेलेंगे. सबसे बड़ा सवाल है कि कोहली के पास 101 शतक जड़ने के लिए कितने मैच हैं. आइए इसके गणित पर एक नजर डालते हैं.

विराट कोहली के पास कितने मैच बचे हैं?

टीम इंडिया 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक लगभग 37 मैच खेलने वाली है. पिछली 10 पारियों में विराट ने 4 शतक जड़े हैं. अगर इस लिहाज से देखा जाए, तो कोहली को 16 शतक जड़ने के लिए कम से कम 40 मैच लगेंगे. विराट द्विपक्षीय सीरीज, वनडे एशिया कप और वर्ल्ड कप मिलाकर अधिकतम 37 मैच खेल सकते हैं. ऐसे में 16 शतक संभव हैं, लेकिन कोहली को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखनी होगी और लगभग हर दूसरे मैच में शतक जड़ना होगा. सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ना इतना आसान नहीं रहने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ