IND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित

IND vs PAK: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. वहीं, नए फॉर्मेट को देखते हुए इस बड़े टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले खेले जा सकते हैं.

India vs Pakistan

भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में 10 अक्टूबर को होगा मुकाबला (PIC Credit - ANI)

ICC ODI World Cup 2026, India vs Pakistan: आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर को होगा और टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा, जिसपर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहने वाली हैं. दोनों टीमों को लीग स्टेज में एक ही ग्रुप में रखा गया है. क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच एक या दो नहीं, बल्कि तीन मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन

2027 वर्ल्ड कप में कैसे 3 बार हो सकती है IND vs PAK की भिड़ंत?

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत ग्रुप स्टेज में 10 अक्टूबर को होगी. यह मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज के बाद 12 में से 7 टीमें सुपर-7 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी. अगर भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर-7 में जगह बनाने में सफल रहते हैं, तो दोनों टीमों के बीच एक और मुकाबला तय हो सकता है. दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें सीधे सुपर-7 में पहुंचेंगी, जबकि 7वीं टीम दोनों ग्रुप की चौथी सर्वश्रेष्ठ टीम होगी. यानी दोनों टीमों के सुपर 7 में पहुंचने की स्थिति में टूर्नामेंट में कम से कम दो बार भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है. सुपर-7 स्टेज के मुकाबले 25 अक्टूबर से शुरू होंगे.

विज्ञापन

इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला सेमीफाइनल या फाइनल में संभव है. अगर भारत-पाकिस्तान ग्रुप स्टेज और सुपर-7 स्टेज से आगे बढ़ते हुए सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो नॉकआउट स्टेज में भी दोनों की भिड़ंत संभव है. उनकी स्थिति के आधार पर सेमीफाइनल में आमना-सामना हो सकता है. अगर दोनों अलग-अलग सेमीफाइनल खेलते हैं और दोनों ही अपने-अपने मुकाबले जीत लेते हैं, तो फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिल सकती है. बता दें कि, वर्ल्ड कप 2027 का फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को आयोजित होगा.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. दोनों टीमों की पहली भिड़ंत 1992 वर्ल्ड कप में हुई थी और तब से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा है. वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. 2023 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था

भारत के ग्रुप मैचों का शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यू
7 अक्टूबर 2027भारत vs ऑस्ट्रेलियाकेपटाउन
10 अक्टूबर 2027भारत vs पाकिस्तानजोहान्सबर्ग
14 अक्टूबर 2027भारत vs अफगानिस्तानसेंचुरियन
17 अक्टूबर 2027भारत vs क्वालीफायर एब्लोमफोंटेन
24 अक्टूबर 2027भारत vs जिम्बाब्वेविक्टोरिया फॉल्स

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ