IND vs ZIM: पढ़ाई में कमजोर, स्कूल के एथलीट...कौन हैं तेंडाई चतारा? जिन्होंने टीम इंडिया को किया ढेर

IND vs ZIM Who is Tendai Chatara: तेंडाई चतारा ने भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज बैकफुट पर नजर आए।

Who is Tendai Chatara

Tendai Chatara

IND vs ZIM Who is Tendai Chatara: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद करोड़ों फैंस को शनिवार को बड़ा झटका लगा। टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम 116 रन का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में महज 102 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह जिम्बाब्वे ने टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 रन से जीत लिया। जिम्बाब्वे की जीत में उनके गेंदबाज तेंडाई चतारा का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 3.5 ओवर में महज 16 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। चतारा ने एक मेडन ओवर भी फेंका। उन्होंने रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर और रियान पराग का विकेट चटकाया। आइए जानते हैं तेंडाई चतारा कौन हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को जोर का झटका दिया।

विज्ञापन

हाई स्कूल में एथलीट रह चुके हैं चतारा

33 साल के चतारा दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। वह अपने गेंदबाजी एक्शन के लिए भी फेमस हैं। कद-काठी में लंबे तेज गेंदबाज का हाथ उनकी बगल में चिपका रहता है। खास बात यह है कि चतारा स्कूल में पढ़ाई में काफी कमजोर थे। वह पहले एथलीट रह चुके हैं। उन्होंने हाई स्कूल में रहते हुए 200 और 400 मीटर स्पर्धाओं में मैनिकालैंड का प्रतिनिधित्व किया था। बाद में वह क्रिकेट खेलने लगे।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ ही किया था डेब्यू

चतारा ने 2009 में माउंटेनियर्स के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। अंडर-19 में भी वह स्टार की तरह उभरे। चतारा नवंबर 2009 में बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वहीं जून 2010 में उन्होंने हरारे में भारत के खिलाफ दूसरे ट्वेंटी-20 में जिम्बाब्वे के सीनियर खिलाड़ी के रूप में डेब्यू किया था। जहां उन्होंने भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान को आउट करके अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल विकेट लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ कर चुके हैं कमाल

चतारा ने साल 2013 में खूब नाम कमाया। उन्होंने 18 मैचों में 32 विकेट चटकाए। अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट चटकाकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई। चतारा अब तक 9 टेस्ट, 87 वनडे और 57 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 24, 115 और 65 विकेट चटकाए हैं। तेंडाई नामीबिया के खिलाफ लास्ट ओवर में 15 रन का बचाव भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ