IND vs ZIM: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे ने बनाए कीर्तिमान

IND vs ZIM 1st T20I: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन किया। भारतीय टीम 116 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सकी और 102 रन बनाकर ढेर हो गई। इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

IND vs ZIM Team India

IND vs ZIM Team India

IND vs ZIM 1st T20I: ‘वर्ल्ड चैंपियन’ भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में करारी हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे की टीम की ओर से दिए गए 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज घुटनों पर नजर आए। टीम इंडिया महज 102 रन पर ढेर हो गई। इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में…

विज्ञापन

आठ साल में सबसे कम स्कोर

टीम इंडिया की ओर से बनाया गया 102 रन का स्कोर पिछले आठ साल में टी-20 इंटरनेशनल मैचों का सबसे कम ऑल आउट स्कोर है। टीम इंडिया के नाम सबसे कम रन का स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में दर्ज है। भारतीय टीम ने 2008 में 74 रन का स्कोर बनाया था।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने बनाया कीर्तिमान

वहीं टी20 इंटरनेशनल मैचों में जिम्बाब्वे ने अपने दूसरे सबसे न्यूनतम स्कोर का बचाव किया है। जिम्बाब्वे ने अपने सबसे कम स्कोर का बचाव वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 2010 में किया था। उस दौरान जिम्बाब्वे की टीम ने 105 रन का बचाव किया था। वहीं घरेलू मैदान पर भी जिम्बाब्वे की टीम ने अपना सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ डिफेंड किया गया सबसे कम रन का लक्ष्य

ये टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ बचाया गया सबसे कम रन का लक्ष्य रहा। इससे पहले न्यूजीलैंड ने नागपुर में 2016 में 127 रन का बचाव किया था। इसके साथ ही साल 2024 में ये भारत की पहली हार है।

विज्ञापन

लगातार जीत का रिकॉर्ड खत्म

टीम इंडिया के नाम टी20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड भी आज खत्म हो गया। भारतीय टीम अगर इस मैच में जीत दर्ज करती तो लगातार सबसे ज्यादा जीत के मामले में मलेशिया और बरमूडा की बराबरी करती। दोनों के नाम लगातार 13-13 जीत का रिकॉर्ड दर्ज है। बहरहाल, इस हार के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। जिनका जवाब शुभमन गिल की सेना अगले मैच में देना चाहेगी। टीम इंडिया 7 जुलाई रविवार को सीरीज का दूसरा टी-20 मैच खेलेगी। देखना होगा कि इस मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ