---विज्ञापन---

खेल angle-right

किन टीमों के बीच होगा Women’s T20 World Cup 2026 का पहला मैच? जानें कब और कहां देख पाएंगे LIVE एक्शन

Women's T20 World Cup 2026 का आगाज आज (12 जून) से होने जा रहा है, जिसमें कुल 12 टीमें खिलाब के लिए भिड़ंगी. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

Women’s T20 World Cup 2026 Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 12 जून से होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण है, जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 12 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे. वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ऐसे में इस मेगा इवेंट को लेकर भारतीय फैंस में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कौन-कौन सी टीमें भिड़ेंगी और आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा पहला मुकाबला

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका (England Women vs Sri Lanka Women) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान पर आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच यह मैच स्थानिय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा. लेकिन भारत और इंग्लैंड के समय में 4.30 घंटे का फर्क है. ऐसे में भारतीय फैंस के लिए मैच की शुरुआत रात 11 बजे होगी और मुकाबला देर रात तक चल सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

टीवी पर कहां देख पाएंगे लाइव?

भारतीय फैंस टीवी पर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर लाइव एक्शन का आनंद उठा सकते हैं.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

वहीं, मोबाइल, टैबलेट और स्मार्ट टीवी यूजर्स भारत में जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- WI vs SL: शाई होप की कप्तानी पारी से वेस्टइंडीज ने जीता पहला टी20 मुकाबला, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा

भारतीय टीम का पहला मैच कब होगा?

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. टीम इंडिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी और फिलहाल अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. बता दें कि, महिला टी20 विश्व कप 2026 के लीग मुकाबले 12 जून से 28 जून तक खेले जाएंगे. इसके बाद 30 जून से सेमीफाइनल चरण की शुरुआत होगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- क्या बारिश के कारण रद्द होगा IND vs AFG वनडे मैच? धर्मशाला के मौसम ने बढ़ाई टेंशन!

First published on: Jun 12, 2026 01:09 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola