IND vs ZIM: शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कप्तान शुभमन गिल, किसे ठहराया जिम्मेदार?

IND vs ZIM Shubman Gill: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने शर्मनाक हार के बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं जिस तरह से आउट हुआ, उसने निराश किया। गिल ने और क्या कहा, आइए जानते हैं…

IND vs ZIM Shubman Gill

IND vs ZIM Shubman Gill

IND vs ZIM Shubman Gill: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर करोड़ों फैंस को खुशी दी है। अब तक फैंस इस खुशी से लबरेज दिखाई दे रहे थे, लेकिन जिस तरह से युवा टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन किया, उसे देख फैंस हैरान रह गए। भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में 13 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के बल्लेबाज 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 102 रन पर ढेर हो गए। इस हार के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने हार के बाद क्या कहा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

फील्डिंग में किया निराश

शुभमन गिल ने शर्मनाक हार के बाद कहा- हमने गेंदबाजी तो अच्छी की, लेकिन फील्डिंग में निराश किया। ऐसा लग रहा था, जैसे जंग लगा हुआ था। गिल ने आगे कहा- हम समय लेकर बल्लेबाजी को एंजॉय करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमारे पांच विकेट आधे समय में ही गिर गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

अगर मैं अंत तक टिकता…

गिल ने आगे कहा- अगर मैं अंत तक टिका रहता, तो बेहतर होता। मैं जिस तरह से आउट हुआ और बाकी मैच जिस तरह से खत्म हुआ, उससे मैं बहुत निराश हूं। वाशिंगटन सुंदर ने उम्मीदें बनाए रखीं। लास्ट तक उम्मीदें रहीं, लेकिन जब आपको 115 रनों का पीछा करना होता है और 10वें नंबर का बल्लेबाज मैदान पर मैच जीतना चाहता है, तो आपको समझ लेना चाहिए कि कुछ गड़बड़ है।

विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखर गई टीम इंडिया 

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में ही 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद भी एक-एक कर विकेट गिरते गए और भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। शुभमन गिल ने 29 गेंदों में 5 चौके ठोक 31 रन बनाए। अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और मुकेश कुमार बिना खाता खोले ही आउट हो गए। रुतुराज गायकवाड़ ने 7, रियान पराग ने 2, ध्रुव जुरेल ने 6, वाशिंगटन सुंदर ने 27, रवि बिश्नोई ने 9 और आवेश खान ने 16 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ