BAN vs AUS मैच में बड़ा हादसा! घातक बाउंसर से चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Mehidy Hasan Miraz Hospitalized: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज चल रही है. श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेशी कप्तान को सिर पर बाउंसर लगी. इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Mehidy Hasan Miraz Hospitalized

बांग्लादेशी कप्तान अस्पताल में भर्ती (Image Credit: Match Screenshots)

Mehidy Hasan Miraz Hospitalized: बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सिर में गंभीर चोट लगी थी. दरअसल, श्रृंखला के दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान मेहदी के साथ यह हादसा हुआ और इसके बाद वो घुटनों के बल बैठे रहे. बाद में फिजियो ने आकर उनकी जांच की और फिर उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि मिराज को अस्पताल में भर्ती किया गया है और वो अगले 24 घंटों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे.

विज्ञापन

कैसे चोटिल हुए बांग्लादेश के कप्तान?

ढाका में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज के साथ हादसा हुआ. पारी के 34वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज राइली मेरिडिथ ने एक बाउंसर गेंद फेंकी, जो मेहदी के हेलमेट के किनारे से टकराई. इसके बाद हसन ने सिर पर आई चोट पर हाथ रखा और घुटनों के बल गिर गए. इसके बाद बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान आए और उनका टेस्ट किया.

विज्ञापन

मेहदी को इसी बीच उल्टी भी हुई और ऑस्ट्रेलियाई टीम के डॉक्टर्स भी मैदान पर आए. मैदान पर स्ट्रेचर भी लाया गया लेकिन बांग्लादेशी कप्तान खड़े हो गए और खेलने के लिए तैयार हो गए. इसके बाद हसन ने बल्लेबाजी जारी रखी और अपनी टीम को दूसरे वनडे में जीत दिलाई.

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हुए मेहदी हसन मिराज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने बताया कि मेहदी हसन मिराज को अस्पताल में भर्ती किया गया है. उन्होंने कहा, ‘मेहदी हसन मिराज को मैच के दौरान सिर में चोट लगी थी. मैदान पर जांच के बाद उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा. हमने अतिरिक्त जांच और चोट पर निगरानी के लिए हसन को अस्पताल भेजा है और वो अगले 24 घंटे तक वहां रहेंगे.’ ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेशी कप्तान अब खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें अभी अस्पताल में ही समय बिताना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ