नहीं रहे शूटिंग के OG धुरंधर जसपाल राणा, ओलंपिक डबल मेडलिस्ट मनु भाकर के गुरू का 49 साल की उम्र में निधन

Jaspal Rana Passed Away: भारतीय शूटिंग टीम के कोच और पूर्व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का निधन हो गया है. भारत का नाम दुनिया में ऊंचा करने वाले जसपाल 49 साल की उम्र में गुजर गए हैं.

Jaspal Rana Passed Away

जसपाल राणा का निधन (Image Credit: Twitter)

Jaspal Rana Passed Away: भारतीय टीम के शूटिंग कोच और पूर्व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का निधन हो गया है. 49 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए हैं. पिछले हफ्ते जसपाल की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी और इसके बाद उन्हें अस्पताल में मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक ओलंपिक डबल मेडलिस्ट मनु भाकर के कोच जसपाल का निधन हो गया है.

विज्ञापन

जसपाल राणा का निधन

लोकप्रिय कोच और दिग्गज शूटर जसपाल राणा का मैक्स साकेत अस्पताल में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक म्यूनिख में हुए ISSF वर्ल्ड कप से वापस लौटते समय फ्लाइट में जसपाल की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्हें छाती में दर्द महसूस हुआ और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया और स्टेंट डालने की प्रक्रिया की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन

जसपाल कैसे बने सफल शूटर?

जसपाल राणा ने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने भारत के लिए एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीते और वो भारत के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल शूटर्स में से एक रहे. उनकी उपलब्धियों में कई सारे युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया.

विज्ञापन

भारत के लिए बने सफल शूटिंग कोच

रिटायरमेंट के बाद जसपाल राणा ने भारतीय कोचिंग सिस्टम में 2012 में जगह बनाई. भारत के सबसे सम्मानित कोचों में शामिल हो गए. उन्होंने सौरभ चौधरी, अनीश भनवाला और चिंकी यादव जैसे टॉप शूटर्स को तैयार किया. मनु भाकर को ओलंपिक पदक विजेता बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. जसपाल राणा के कारण ही भारत को कई सारे वर्ल्ड क्लास शूटर्स मिल पाए. राणा को अपने योगदान के लिए 2020 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ