'दुख पहुंचा है...', दिग्गज शूटर जसपाल राणा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

PM Modi Tribute Jaspal Rana: भारतीय दिग्गज शूटर और मनु भाकर के गुरु जसपाल राणा का निधन हो गया है. भारत के लिए उन्होंने कई मेडल जीते. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राणा के निधन पर शोक जताया है.

PM Modi Tribute Jaspal Rana

पीएम मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक (Image Credit: Instagram/Narendramodi and Instagram/jaspal_rana_2806)

PM Modi Tribute Jaspal Rana: पूर्व भारतीय शूटर और मनु भाकर के गुरु जसपाल राणा का निधन हो गया है. जसपाल ने भारत के लिए एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीते. रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने बतौर कोच अपना योगदान दिया और कई सारे युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया. तबीयत खराब होने के कारण जसपाल को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. जसपाल राणा का निधन खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज शूटर के निधन पर शोक जताया है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने जसपाल राणा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शूटिंग कोच और पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘श्री जसपाल राणा के निधन से काफी दुख पहुंचा है. उनका दुनिया को अलविदा कह देना भारतीय खेल जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है.’

विज्ञापन

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘उन्होंने शूटिंग में अपनी उपलब्धियों से देश का नाम ऊंचा किया. एक मेंटर के तौर पर भी उनका उतना ही योगदान रहा. उन्होंने अपनी पूरी निष्ठा से युवा एथलीट्स का मार्गदर्शन किया और उनके करियर को आकार दिया. खेल जगत में अनुशासन और योगदान के कारण उन्हें बहुत प्रशंसा मिली. मेरी संवेदना उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ है. ओम शांति.’

ये भी पढ़ें:- BAN vs AUS मैच में बड़ा हादसा! घातक बाउंसर से चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

विज्ञापन

अचानक बिगड़ी जसपाल राणा की तबीयत

भारतीय शूटिंग कोच जसपाल राणा म्यूनिख में हुए ISSF वर्ल्ड कप के बाद वापस लौट रहे थे. फ्लाइट में अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें छाती में दर्द महसूस हुआ. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया और स्टेंट डालने की प्रक्रिया की. हालांकि, वो जसपाल को नहीं बचा सके और 49 साल की उम्र में भारतीय दिग्गज का निधन हो गया. यह खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ