IND vs ZIM: सिर्फ एक स्टार वाली जर्सी पहनकर क्यों खेल रही टीम इंडिया? सामने आई ये वजह

IND vs ZIM Team India Jersey One Star: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने गई टीम इंडिया की जर्सी पर एक ही स्टार छपा है। इसे लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं ऐसा क्यों है।

IND vs ZIM Why Team India Jersey One Star

IND vs ZIM

IND vs ZIM Team India Jersey One Star: भारत की युवा टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत कर दी है। शनिवार को हरारे में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया के युवा सितारे मैदान पर उतरे, लेकिन यहां एक चीज ने फैंस का ध्यान खींचा। भारतीय टीम सिर्फ एक स्टार वाली जर्सी पहनकर मैदान में उतरी। आइए जानते हैं कि दो टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में सिर्फ एक स्टार वाली जर्सी पहनकर क्यों आई है।

विज्ञापन

सीरीज की टाइमिंग है वजह

दरअसल, एक स्टार के पीछे की वजह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज की टाइमिंग है। भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ही जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गए थे। यानी जब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई तब तक भारत ने विश्व कप नहीं जीता था। ऐसे में ये जर्सी पहले ही डिजाइन की गई थी।

विज्ञापन

संजू सैमसन ने किया था अनवील

दो स्टार वाली जर्सी को संजू सैमसन ने तब अनवील किया था, जब खिलाड़ी बारबाडोस से भारत वापस आए। यही वजह है कि पुरानी जर्सी पर 2 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद दो स्टार नहीं हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि अगली श्रृंखला से जर्सी पर दो स्टार होंगे। यानी श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम दो स्टार वाली जर्सी पहनकर उतर सकती है।

विज्ञापन

टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी 

टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच में गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम की ओर से तीन खिलाड़ियों ने टी-20 डेब्यू किया। जिसमें रियान पराग, अभिषेक शर्मा और ध्रुव जुरेल के नाम शामिल हैं। टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को सिर्फ 115 रन पर ही रोक दिया।  रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 मेडन ओवर डाल 4 विकेट चटकाए। उन्होंने महज 13 रन दिए। जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक विकेट चटकाया। वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ