टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, इस सीरीज में होगी विराट कोहली की वापसी! फिटनेस पर आया नया अपडेट

Virat Kohli: विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी है और सभी के मन में सवाल है कि कब तक विराट की वापसी होगी, अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Virat Kohli

कोहली की वापसी पर अपडेट (Image Credit: AI Generated)

Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर हो चुके हैं. IPL 2026 के फाइनल के दौरान कोहली को हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी. BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का ऐलान करते वक्त बताया था कि अगर विराट फिट हुए, तभी खेल पाएंगे. हालांकि, विराट कोहली पूरी तरह फिट नहीं हो पाए और इसी कारण अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला से बाहर हो गए. अब विराट कोहली की वापसी को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है.

विज्ञापन

विराट कोहली की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं और उनकी कमी अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में फैंस को जरूर खलने वाली है. खैर, रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में आई चोट से बहुत जल्दी रिकवर कर रहे हैं. कोहली इस समय रिहैब से गुजर रहे हैं और अगले महीने वो मैदान पर वापसी भी कर सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू पर खतरा? आयरलैंड में हिंसा को लेकर BCCI की बढ़ी चिंता!

कोहली को पास करना होगा फिटनेस टेस्ट

विराट कोहली अभी अपनी चोट से ठीक हो रहे हैं और आने वाले दिनों में उन्हें BCCI के बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जाना होगा. कोहली को यहां अपनी फिटनेस साबित करनी होगी, जिसके बाद वो टीम इंडिया के लिए दोबारा वनडे खेल सकते हैं. हाल ही में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने भी CoE जाकर फिटनेस टेस्ट दिया था. विराट को भी इसी प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा. इसके बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में जलवा बिखेर सकते हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच मैच क्रमांक जगह
14 जुलाई 2026इंग्लैंड vs भारतपहला ODIबर्मिंघम
16 जुलाई 2026इंग्लैंड vs भारतदूसरा ODIकार्डिफ
19 जुलाई 2026इंग्लैंड vs भारततीसरा ODIलॉर्ड्स, लंदन

ये भी पढ़ें:- क्या बारिश के कारण रद्द होगा IND vs AFG वनडे मैच? धर्मशाला के मौसम ने बढ़ाई टेंशन!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ