SummerSlam 2026 से पहले Vaibhav Sooryavanshi के फैन का WWE में आएगा तूफान, वापसी को लेकर आया धमाकेदार अपडेट

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं. इससे पहले कुछ स्टार्स की WWE में वापसी हो सकती है. हाल ही में एक रिपोर्ट में दो दिग्गजों की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE स्टार की वापसी पर अपडेट (Image Credit: AI Generated)

SummerSlam 2026 Return: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. बड़े मैचों का प्लान किया जा रहा है. रेसलमेनिया 42 के बाद कुछ बड़े स्टार्स एक्शन से गायब चल रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर का है. इन तीनों को मेगा इवेंट में हार का सामना करना पड़ा है. खैर अब ऑर्टन और मैकइंटायर की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बहुत जल्दी फैंस को तगड़ा सरप्राइज मिल सकता है.

विज्ञापन

WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर और रैंडी ऑर्टन को लेकर अपडेट

WrestleMania 42 में कोडी रोड्स ने रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया था. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ और अंत में कोडी ने टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद कोडी के ऊपर रैंडी ने हमला किया था. वहीं ड्रू मैकइंटायर को जेकब फाटू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि इनकी वापसी कब होगी. आए दिन रिपोर्ट्स में इसे लेकर खबरें सामने आती रहती हैं. इन दोनों के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार दोनों की जल्द वापसी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने SummerSlam 2026 के लिए दोनों स्टार्स का जिक्र किया है. इसका मतलब है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी से पहले रैंडी और मैकइंटायर रिंग में वापसी कर लेंगे.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर हैं वैभव सूर्यवंशी के फैन

ड्रू मैकइंटायर रिंग में एक्शन में नहीं दिख रहे हैं, लेकिन वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. हाल ही में उन्होंने 15 साल के भारतीय क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की थी. आप सभी जानते हैं कि सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के सभी का दिल जीत लिया था. मैकइंटायर ने सूर्यवंशी की जर्सी पहनकर जिम में वर्कआउट भी किया. उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. सूर्यवंशी के फैन मैकइंटायर हो गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ