Women's Asia Cup 2024: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, PAK से इस दिन होगा मुकाबला

Women’s Asia Cup 2024 Team India Squad: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को दी गई है। उप-कप्तान स्मृति मंधाना होंगी। भारतीय टीम में 4 खिलाड़ियों को रिजर्व में शामिल किया गया है।

Women's Asia Cup 2024 Team India

Women's Asia Cup 2024 Team India

Women’s Asia Cup 2024 Team India Squad: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भी आपके मोबाइल और टीवी पर क्रिकेट ही क्रिकेट दिखाई देने वाला है। जी हां, जहां एक ओर भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला करने पहुंच गई है, वहीं भारत की महिला टीम भी एशिया कप खेलने के लिए तैयार है। वुमंस एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम के स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों के अलावा 4 रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान रहेंगी।

विज्ञापन

19 जुलाई को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें चार-चार के 2 ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम नेपाल, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप A में रखी गई है। जबकि ग्रुप B में बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड को रखा गया है। खास बात यह है कि टीम इंडिया अपना पहला ही मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। ये मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात और 23 जुलाई को नेपाल से मुकाबला होगा। हर ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल 26 जुलाई को खेले जाएंगे। एशिया कप का फाइनल 28 जुलाई को खेला जाएगा। सभी मैच दांबुला में खेले जाएंगे।

विज्ञापन

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेट कीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, सजाना सजीवन

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट: 

सायका इशाक, श्वेता सेहरावत, मेघना सिंह, तनुजा कंवर

विज्ञापन

आपको बता दें कि टीम इंडिया अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में मुकाबला खेल रही है। टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 और एक टेस्ट जीता है। जबकि टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ