IND vs ZIM: इस ट्रिक से फ्री में देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के मैच, यहां जानें पूरा प्रॉसेस

India vs Zimbabwe T20 Series Live Streaming Details: भारत-जिम्बाब्वे के बीच हरारे में टी-20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज के तहत 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। आइए जानते हैं कि मोबाइल पर इन्हें फ्री में कैसे देख सकते हैं।

India vs Zimbabwe T20 Series Live Streaming Details

India vs Zimbabwe T20 Series Live Streaming Details

India vs Zimbabwe T20 Series Live Streaming Details: भारत-जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से एक में भारत और एक में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स ग्राउंड में ये सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथ में है। जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा संभाल रहे हैं। सीरीज के जरिए भारत की युवा प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल रहा है। आप इस सीरीज के मैचों का फ्री में लुत्फ कैसे उठा सकते हैं, आइए जानते हैं पूरा प्रॉसेस…

विज्ञापन

जियो टीवी ऐप के जरिए फ्री में देख सकेंगे मैच

वैसे तो इस सीरीज के मैचों को मोबाइल पर लाइव देखने के लिए सोनी लिव और सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर सब्स्क्रिप्शन की जरूरत होगी, लेकिन हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस सीरीज का लुत्फ फ्री में ले सकेंगे। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में जियो टीवी ऐप डाउनलोड करनी होगी। जरूरी नहीं कि आपके पास जियो की सिम हो, किसी भी नंबर पर आप इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

जियो नंबर से कर सकेंगे लॉगइन 

जियो टीवी ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको एक ऐसे मोबाइल नंबर को एंटर करना होगा, जो जियो से जुड़ा है। आप फैमिली या फ्रेंड के किसी भी नंबर को इसमें डाल सकते हैं। इसके बाद उस नंबर पर एक ओटीपी जाएगी। जिसे डालने के बाद आप सोनी लिव और उसके स्पोर्ट्स चैनल पर ऐप पर फ्री में मैच देख सकेंगे। टीवी पर इस मैच का लुत्फ सोनी टेन स्पोर्ट्स चैनलों पर लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ