FIFA World Cup 2026: साउथ कोरिया ने किया जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज, रोमांचक मुकाबले में चेकिया को चटाई धूल

FIFA World Cup 2026 के दूसरे मुकाबले में में साउथ कोरिया ने चेकिया को 2-1 से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया. इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में कोरिया ने बाजी मार ली.

FIFA World Cup 2026, South Africa vs Czechia

FIFA World Cup 2026, South Africa vs Czechia

FIFA World Cup 2026, South Africa vs Czechia: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. मैक्सिको सिटी में खेले गए सीजन के पहले मुकाबले में मेजबान मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी धमाकेदार शुरुआत की. वहीं, दूसरे मैच में साउथ कोरिया ने चेकिया को 2-1 से मात देकर वर्ल्ड कप का शानदार आगाज किया. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिर में कोरिया की टीम ने बाजी मार ली. कोरिया के इस जीत के हीरो ह्वांग इन-बियोम रहे, जिन्होंने एक गोल दागा और एक गोल असिस्ट किया.

विज्ञापन

पहले हाफ में नहीं हुआ एक भी गोल

साउथ कोरिया और चेकिया के बीच खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी. पहले 45 मिनट का खेल गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ. दूसरे हाफ में मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया. चेकिया ने 59वें मिनट में लाडिसलाव क्रेजकी के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. हालांकि, साउथ कोरिया ने शानदार वापसी करते हुए 67वें मिनट में ह्वांग इन-बियोम के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

विज्ञापन

आखिरी मिनट तक लड़ी चेकिया की टीम

इसके बाद 80वें मिनट में ओह ह्योन-ग्यू ने गोल दागकर साउथ कोरिया को 2-1 की बढ़त दिला दी. बढ़त हासिल करने के बाद कोरियाई टीम ने अपने डिफेंस को मजबूत रखा. मैच के अंतिम क्षणों में चेकिया ने बराबरी का गोल करने के लिए लगातार दबाव बनाया और कुछ अच्छे मौके भी बनाए, लेकिन कोरिया के गोलकीपर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो निश्चित गोल बचा लिए. अतिरिक्त समय में भी चेकिया ने हार नहीं मानी, लेकिन वह साउथ कोरिया की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रही. आखिरकार कोरिया ने 2-1 से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.

ये भी पढ़ें- BAN vs AUS मैच में बड़ा हादसा! घातक बाउंसर से चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

ओपनिंग मैच में मैक्सिको ने मारी बाजी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में मेजबान मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की. जूलियन क्विनोन्स (9वां मिनट) और राउल जिमेनेज (67वां मिनट) ने मैक्सिको के लिए गोल किए. मैच में कुल तीन रेड कार्ड दिखाए गए. साउथ अफ्रीका के स्पेफेलो सिथोले (49वां मिनट) और थेम्बा ज्वाने (84वां मिनट) को रेड कार्ड मिला, जबकि इंजरी टाइम में मैक्सिको के सीजर मॉन्टेस को भी मैदान छोड़ना पड़ा. 9 खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद साउथ अफ्रीका वापसी नहीं कर सका और मैक्सिको ने 2-0 से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ