WWE ने SummerSlam 2026 में Brock Lesnar vs Oba Femi मैच क्यों बुक किया? असली वजह आई सामने
WWE SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि WWE ने समर की सबसे बड़ी पार्टी में इन दोनों के बीच मैच क्यों बुक किया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE SummerSlam 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 है. वहां पर कंपनी ने ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच बुक किया है. फेमी ने हाल ही में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता. इसके जीत के साथ उन्हें SummerSlam 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिला. फेमी ने टाइटल मैच ठुकरा दिया और वो लैसनर से लड़ने के लिए तैयार हो गए. इस तरह की बुकिंग बहुत कम लोगों को समझ आई होगी. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने इनका मैच क्यों बुक किया. (Photo: WWE.com)
Raw में ब्रॉक लैसनर की ने की एंट्री
2 / 6WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने वापसी की. उन्होंने ओबा फेमी को लो-ब्लो और एफ-5 लगाया. इसके बाद फेमी ने लैसनर को समरस्लैम में मैच के लिए चुनौती दी. लैसनर ने कहा कि इस बार हैल इन ए सैल मैच होगा. फेमी ने उनकी शर्त मान ली. (Photo: WWE.com)
रिपोर्ट में आया अपडेट
3 / 6Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने कहा कि ओबा फेमी के लिए हमेशा से ये प्लान था कि किंग ऑफ द रिंग जीतने के बाद वो वर्ल्ड टाइटल के लिए अपना मौका ठुकरा दें और ब्रॉक लैसनर का सामना करें. रिपोर्ट के मुताबिक WWE अब फेमी और रोमन रेंस के मुकाबले को बड़े तौर पर दिखाना चाहती है. (Photo: WWE.com)
पहले हो चुके हैं मुकाबले
4 / 6ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. रेसलमेनिया 42 में लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं क्लैश इन इटली में लैसनर ने मैच जीता था. अब तक इनकी दुश्मनी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम में किसकी होगी जीत?
5 / 6समरस्लैम 2026 में खतरनाक मैच ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के बीच होने वाला है. दोनों एक-दूसरे को धराशाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वैसे तीसरे और अंतिम मैच में फेमी की जीत हो सकती है. उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है. वो जीत के साथ दुश्मनी का अंत कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
रेसलमेनिया 43 में हो सकता है मैच
6 / 6रेसलमेनिया 43 में ओबा फेमी को उनका चैंपियनशिप मैच मिल सकता है. वहां पर उनका सामना रोमन रेंस के साथ हो सकता है. रेसलमेनिया 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी वहां पर रेंस और फेमी का मुकाबला बुक कर सकती है. (Photo: WWE.com)


















