ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, प्रतिनिधिमंडल को EC ऑफिस में घुसने से रोका

पूर्व IAS अधिकारियों और एक्टिविस्ट्स के एक ग्रुप ने CEC को पद से हटाने के लिए ‘पीपुल्स महाभियोग’ नोटिस जारी किया और उनके खिलाफ आरोपों की एक चार्जशीट दायर करने का प्लान बनाया, लेकिन वो पहले ही फेल हो गया

gyanesh kumar

पूर्व IAS अधिकारियों और एक्टिविस्ट्स के एक ग्रुप ने CEC को पद से हटाने की मांग उठाई (Photo: File)

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार हमलावार है. इसी बीच पूर्व IAS अधिकारियों और एक्टिविस्ट्स के एक ग्रुप ने CEC को पद से हटाने के लिए ‘पीपुल्स महाभियोग’ नोटिस जारी किया और उनके खिलाफ आरोपों की एक चार्जशीट दायर करने का प्लान बनाया, लेकिन वो पहले ही फेल हो गया. 15 लोगों के इस ग्रुप में पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जी के पिल्लई, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग और कार्यकर्ता योगेंद्र यादव शामिल थे, जिन्हें चुनाव आयोग के कार्यालय में घुसने ही नहीं दिया गया.

यह भी पढ़ें: ‘लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद’, ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप

विज्ञापन

क्या आरोप लगाए?

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाए गए चार पेज के नोटिस में उन पर चुनाव आयोग की सामूहिक कार्यप्रणाली को कमजोर करने, वैधानिक फॉर्म 6 में बदलाव को मंजूरी देना, ECINET के जरिए मतदाता-सूची प्रशासन को सेंट्रलाइज करने, SIR के जरिए बड़े पैमाने पर मताधिकार से वंचित करने, राजनीतिक निष्पक्षता से समझौता करने और बार-बार वैधानिक कर्तव्यों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग के भीतर जरूरी चर्चा, परामर्श या रिकॉर्ड की गई कार्यवाही के बिना SIR से जुड़े अहम फैसले लिए गए थे. इसमें बाकी चुनाव आयुक्तों की जानकारी के बिना लिए गए फैसलों पर आपत्तियों की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है.

‘ये संविधान का उल्लंघन है’

अधिकार कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज ने कहा कि अधिकारियों को ये पता होने के बावजूद कि पूर्व सिविल सेवकों वाला एक प्रतिनिधिमंडल दौरा करेगा, चुनाव निकाय मुख्यालय की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए गए. उन्होंने प्रतिबंधों को कानून और संविधान का उल्लंघन बताया. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, नजीब जंग ने कहा कि पूर्व सिविल सेवकों ने अपने पूरे करियर में संविधान को बनाए रखने की शपथ ली थी, लेकिन अब इसे कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वो सरकार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन CEC का आचरण और SIR के दौरान लोगों को वोटिंग के अधिकार से वंचित करना कतई मंजूर नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ