'सुवेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंची रिपोर्ट…', ममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर बवाल मचा है. उनके वकील ने सोमवार को सरकारी SSKM हॉस्पिटल और बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज को कानूनी नोटिस भेजा.

mamata banerjee medical record

ममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने SSKM हॉस्पिटल और बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज को कानूनी नोटिस भेजा (Photo: ANI)

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर बवाल मचा है. उनके वकील ने सोमवार को सरकारी SSKM हॉस्पिटल और बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज को कानूनी नोटिस भेजा. ये नोटिस 2021 के उनके मेडिकल रिकॉर्ड को बिना इजाजत सार्वजनिक करने के आरोप में भेजा गया है. सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि 2021 में नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पैर की चोट का नाटक किया गया था. कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक दस्तावेज दिखाते हुए कहा था कि ये 11 मार्च 2021 की बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के रेडियो डायग्नोसिस डिपार्टमेंट की रिपोर्ट है, जिसमें फ्रैक्चर का कोई सबूत नहीं मिला था.

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता बनर्जी के वकील ने मांगा जवाब

सीएम सुवेंदु ने कहा था कि राज्य सरकार 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी के पैर की चोट के झूठे दावों की नई जांच शुरू करेगी. इसके बाद ममता बनर्जी के वकील अर्का नाग ने SSKM के डायरेक्टर और मेडिकल सुपरिटेंडेंट और बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड को ईमेल के जरिए नोटिस भेजा. उन्होंने इस बात का जवाब मांगा है कि उनके क्लाइंट के मेडिकल रिकॉर्ड सुवेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंचे और बाद में सार्वजनिक कैसे किए गए. नोटिस की एक कॉपी बंगाल के हेल्थ डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भी भेजी गई थी.

नोटिस में क्या?

नोटिस में 3 अक्टूबर को सुवेंदु अधिकारी के बयानों का जिक्र किया गया है. इसमें तर्क दिया गया है कि भले ही मेडिकल रिकॉर्ड राज्य या किसी जांच एजेंसी को कानूनी प्रक्रिया के जरिए मिले हों, लेकिन इससे उन्हें सार्वजनिक करने की इजाजत नहीं मिल जाती. नोटिस में ये भी पूछा गया है कि क्या रिपोर्ट किसी कोर्ट के आदेश के बाद सार्वजनिक की गई थी और अगर नहीं, तो दस्तावेज देने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई. नोटिस में इस बात पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है कि क्या सार्वजनिक की गई रिपोर्ट असली मेडिकल रिकॉर्ड थीं. दरअसल, 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी प्रचार के दौरान बिरुलिया बाजार के पास घायल हो गई थीं. इसके बाद उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ