India vs Uruguay Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच? जानें पूरी डिटेल्स
India vs Uruguay Live Streaming: पनामा के खिलाफ ड्रॉ खेलने और ब्राजील से मिली 0-4 से हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम अब दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
India vs Uruguay Football Match Live Streaming: भारतीय फुटबॉल टीम इन दिनों फीफा फ्रेंडली मैचों की सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बेंगलुरु में 44वीं रैंकिंग वाली पनामा को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था. हालांकि, इसके बाद 3 अक्टूबर को कोलकाता में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के खिलाफ मुकाबले में भारत को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम के सामने 20वीं रैंकिंग वाली दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे की कड़ी चुनौती होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 6 अक्टूबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं आप भारत-उरुग्वे के बीच होने वाले फुटबॉल मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
विज्ञापन
ब्राजील से हार के बाद वापसी पर होगी नजर
ब्राजील के खिलाफ 0-4 से हार के बावजूद भारतीय टीम के लिए कुछ सकारात्मक चीजें भी रहीं. हेड कोच खालिद जमील को खासतौर पर मुकाबले के शुरुआती 25 मिनट में टीम का बेहतर तालमेल, डिफेंस में मजबूती और काउंटर अटैक की कोशिश पसंद आई. ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने भी मुकाबले के बाद भारतीय टीम के इन पहलुओं की तारीफ की थी. अब भारत की कोशिश इन सीख को उरुग्वे के खिलाफ मुकाबले में लागू करने की होगी.
विज्ञापन
फीफा रैंकिंग में भारत 138वें स्थान पर है, जबकि उरुग्वे 20वें नंबर पर है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला. भारत की कोशिश उरुग्वे को कड़ी चुनौती देने और कम से कम ड्रॉ हासिल करने की होगी. भारत की नजरें रयान विलियम्स पर भी रहेंगी. उन्होंने पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मुकाबले में टीम के लिए गोल किया था. एक बार फिर उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
भारत बनाम उरुग्वे फुटबॉल मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और उरुग्वे के बीच फुटबॉल मैच मंगलवार, 6 अक्टूबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा.
विज्ञापन
कितने बजे शुरू होगा भारत vs उरुग्वे मैच?
भारत और उरुग्वे के बीच फुटबॉल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
कहां देखें भारत vs उरुग्वे मैच लाइव?
भारतीय फैंस भारत बनाम उरुग्वे फुटबॉल मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा भी उठा सकते हैं.
विज्ञापन
One Last Big Fight for the Blue Tigers. 🐅
India are back in action, looking to finish their international window on a high as they take on Uruguay in another blockbuster friendly. 👊
भारत और उरुग्वे की टीमें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अब तक सिर्फ दो बार आमने-सामने आई हैं. इन दोनों मुकाबलों में उरुग्वे का पलड़ा भारी रहा है और उसने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. भारत और उरुग्वे की पहली भिड़ंत 1982 के नेहरू कप में हुई थी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था. भारत की ओर से मानस भट्टाचार्य ने एकमात्र गोल किया था. इसके बाद दोनों टीमें 2001 में कोच्चि में आयोजित मिलेनियम सुपर सॉकर कप में भिड़ीं. इस मुकाबले में उरुग्वे की बी टीम ने भारत को 3-0 से शिकस्त दी थी.