
IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है. हालांकि दौरे का आगाज 5 मैचों की टी-20 सीरीज से होगा. इसके बाद ही वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जानी है.
पहला टी-20 मैच में 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. टी-20 टीम की बात करें तो कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास होगी, जबकि उपकप्तानी का जिम्मा तिलक वर्मा ही संभालेंगे. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. तीनों ही खिलाड़ियों को लगातार भारतीय टीम में मौका मिल रहा है. वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को मौका मिल सकता है. इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को दिया जा सकता है.
वनडे टीम की बात करें तो कप्तान शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. इसके अलावा केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को मौका मिलने की उम्मीद है. ऋतुराज गायकवाड़ का पत्ता साफ हो सकता है. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया जा सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: