'Triple H ने संवारा मेरा WWE करियर', Roman Reigns के भाई ने सालों बाद खोला बड़ा राज

जेकब फाटू अब WWE में टॉप स्टार्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाते जा रहे हैं. ट्रिपल एच के एरा में उन्हें अच्छा पुश भी मिला है. उन्होंने अपने खूंखार कैरेक्टर से सभी का दिल जीता है. फाटू ने इस बार ट्रिपल एच को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

WWE
1 / 6

Triple H: WWE मेन रोस्टर में जेकब फाटू ने जून 2024 में एंट्री की थी. उन्होंने सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ज्वाइन की थी. फाटू ने इसके बाद पीछे पलट कर नहीं देखा और लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया. उनका सिंगल रन भी शानदार रहा. पिछले साल उन्होंने यूएस चैंपियनशिप भी जीती. अब तो वो रोमन रेंस की ब्लडलाइन में शामिल हो गए हैं.  रेंस के साथ उनके मैच भी हुए. फाटू ने इस बार बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ट्रिपल एच ने उनका WWE करियर बचाया. स्टेफनी मैकमैहन के शो में उन्होंने बात की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्टेफनी मैकमैहन के शो में आए जेकब फाटू

स्टेफनी मैकमैहन के शो में आए जेकब फाटू2 / 6

स्टेफनी मैकमैहन के शो What’s Your Story? में जेकब फाटू ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर खुलकर बात की. फाटू ने कहा कि शुरुआत में नशे की समस्या के कारण WWE ने उन्हें नहीं लिया. इसके लिए उन्होंने खुद को जिम्मेदार बताया. फाटू ने कहा कि उन्हें पता नहीं था WWE उन्हें साइन करेगी या नहीं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिपल एच को दिया क्रेडिट

ट्रिपल एच को दिया क्रेडिट3 / 6

जेकब फाटू ने कहा कि ट्रिपल एच ने उनके नाम को लेकर दोबारा विचार किया था. उन्होंने कहा, “आपके पति ने कहा कि हम आपको एक और मौका देंगे. हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि WWE में आने के बाद फाटू को सभी गलत चीजों से दूर होना पड़ेगा. उन्होंने चेतावनी दी थी. ट्रिपल एच ने मेरा करियर बचाया.” (Photo: WWE.com)

वर्ल्ड चैंपियन बनना है पक्का

वर्ल्ड चैंपियन बनना है पक्का4 / 6

जेकब फाटू के काम को देखकर बैकस्टेज सभी खुश है. रिंग में उनका एक्शन काफी तगड़ा रहता है. फ्यूचर में उनका वर्ल्ड चैंपियन बनना लगभग तय है. ट्रिपल एच उनके ऊपर बहुत भरोसा करते हैं. वो जरूर उन्हें बड़ा पुश देकर फैंस को खुश कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्लडलाइन में हुए शामिल

ब्लडलाइन में हुए शामिल5 / 6

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद उनकी राइवलरी जेकब फाटू के साथ शुरू हुई. रेंस ने और फाटू के बीच दो मुकाबले हुए. दोनों में रेंस ने जीत हासिल की. फाटू को शर्त के अनुसार अंत मे रेंस की ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ा. (Photo: WWE.com)

आगे दे सकते हैं धोखा

आगे दे सकते हैं धोखा6 / 6

जेकब फाटू अभी ब्लडलाइन में तो शामिल हो गए हैं, लेकिन आगे जाकर वो बड़ा कदम उठा सकते हैं. वो रेंस को धोखा दे सकते हैं. इस तरह की स्टोरीलाइन तैयार की जा सकती है. फाटू द उसोज़ को भी पीट सकते हैं. उनका इरादे आगे के लिए ठीक नहीं लग रहे हैं. उसोज़ से तो वो बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन