Indira Ekadashi 2026: पितृ पक्ष के दौरान कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी व्रत के नाम से जानते हैं. आज 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी मनाई जा रही है. आज का दिन एकादशी व्रत करने और एकादशी तिथि का श्राद्ध करने के लिए खास है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष की एकादशी का व्रत करने से श्रीहरि की कृपा मिलती है. इसके साथ ही पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है.
इंदिरा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारंभ – 06 अक्टूबर, 2026 रात 2 बजकर 7 मिनट
एकादशी तिथि समापन – 7 अक्टूबर, 2026 रात 12 बजकर 34 मिनट
ब्रह्म मुहूर्त – 03:52 से 04:41
अभिजित मुहूर्त – 11:01 से 11:48
अमृत काल – 20:44 से 22:17
सर्वार्थ सिद्धि योग – 05:30 से 22:17
एकादशी व्रत पारण का समय – 7 अक्टूबर, 2026 सुबह 06:14 से 07:52
इंदिरा एकादशी 2026 पूजा विधि
एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. सुबह उठने के बाद स्नान कर साफ कपड़े पहनें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान की सफाई कर लकड़ी की चौकी लगाएं. इसके ऊपर लाला या पीला कपड़ा बिछाएं और विष्णु भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को रोली, अक्षत, फूल, फूल माला अर्पित करें. विष्णु भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. भगवान की आरती करें. उन्हें फल और मिठाई का भोग लगाएं. व्रत करने के बाद गलतियों के लिए क्षमा मांगे. अगले दिन व्रत का पारण करें.
पितृ पक्ष एकादशी का महत्व
पितृ पक्ष एकादशी का व्रत पितरों को प्रसन्न करने के लिए भी किया जाता है. इस व्रत को करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है. इंदिरा एकादशी पर एकादशी तिथि का श्राद्ध किया जाता है. आप इंदिरा एकादशी पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय कर सकते हैं. दक्षिण दिशा में पितरों के नाम का दीपक जलाें. शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने का उपाय कर सकते हैं. आप जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, धन का दान करें. इसके साथ ही विष्णु भगवान के ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.