सऊदी अरब की धरती पर 11 WWE रेसलर्स मचाएंगे तबाही, Night of Champions के लिए 5 भयंकर मैचों का ऐलान
WWE Night of Champions 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. वहां पर पांच तगड़े मैच तय किए गए. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Night of Champions 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions 2026 होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. सऊदी अरब में दर्शकों को तगड़ा शो देखने को मिलने वाला है. आप भी जानते हैं कि सऊदी में हमेशा बड़े मैच बुक किए जाते हैं. SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. वहां पर Night of Champions 2026 के लिए पांच मुकाबले तय हुए. अब लगभग मैच कार्ड पूरी तरह से तैयार हो चुका है. आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से मुकाबले होने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
ट्रिपल थ्रेट मैच
2 / 6SmackDown में कोडी रोड्स और गुंथर के मैच में खूब बवाल मचा. सैमी ज़ेन गेस्ट रेफरी की भूमिका में थे. उन्होंने गुंथर और कोडी दोनों पर हमला कर दिया. इस अफरातफरी के मामले में कोडी ने कहा कि वो दोनों से निपटना चाहते हैं. इसके बाद निक एल्डिस ने नाइट ऑफ चैंपियंस के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान कर दिया. (Photo: WWE.com)
क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट
3 / 6नाइट ऑफ चैंपियंस में क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी बुक हो गया है. इयो स्काई का मुकाबला मौजूदा वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन के साथ होगा. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में मॉर्गन ने शार्लेट फ्लेयर को हराकर फाइनल में एंट्री की. अब दोनों के बीच मैच ऑफिशियल कर दिया गया है. (Photo: WWE.com)
किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट
4 / 6किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में ओबा फेमी का मुकाबला जे उसो के साथ होगा. Raw के एपिसोड में फेमी ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराया था. वहीं SmackDown के शो में जे ने जे'वॉन एवंस को मात दी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. अब फेमी और उसो के बीच मैच ऑफिशियल हो गया है. (Photo: WWE.com)
वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच
5 / 6नाइट ऑफ चैंपियंंस में टिफनी स्ट्रेटन अपनी वुमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच मैच ऑफिशियल हो गया है. कार्गिल इस बार नई चैंपियन बन सकती हैं. दोनों के बीच बढ़िया मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)
यूएस चैंपियनशिप मैच
6 / 6नाइट ऑफ चैंपियंस में ट्रिक विलियम्स भी यूएस चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाले हैं. उनका मुकाबला रिकी सेंट्स के साथ होगा. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रिकी सेट्ंस ने नंबर-1 कंटेंडर्स मैच में कार्मेलो हेज को हराया. रिकी को अब चैंपियन बनने का मौका मिल गया है. (Photo: WWE.com)


















