5 घातक शर्तें जो WWE की तरफ से Brock Lesnar और Oba Femi के बीच फाइनल मैच में जोड़ी जा सकती हैं

WWE में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बी राइवलरी जारी है. दो मुकाबले इनके बीच हो चुके हैं. बहुत जल्द लैसनर और फेमी का फाइनल मैच हो सकता है. कंपनी द्वारा इस मुकाबले में कुछ बड़ी शर्तें जोड़ी जा सकती हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर बनाम ओबा फेमी

Oba Femi vs Brock Lesnar: WWE रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को करारी हार दी थी. तब लगा कि इनकी राइवलरी खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लैसनर ने दोबारा वापसी कर फेमी पर हमला किया. हाल ही में क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी को हराकर 1-1 की बराबर कर ली है. Raw के एपिसोड में फेमी ने कहा कि अभी उनका लैसनर के साथ बिजनेस खत्म नहीं हुआ है. बहुत जल्द इनके बीच फाइनल मैच हो सकता है. यहां हम पांच शर्तों की बात करेंगे जो WWE द्वारा इनके मैच में जोड़ी जा सकती है.

विज्ञापन

रिटायरमेंट की शर्त

रिटायरमेंट की शर्त2 / 6

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. हालांकि, उन्होंने दोबारा वापसी कर ली. इस बार फेमी के साथ फाइनल मैच में बड़ी शर्त हो सकती है. लैसनर अगर हारते हैं, तो उन्हें रिटायर होना पड़ेगा. ये शर्त मुकाबले में जोड़कर फैंस को उत्साहित किया जा सकता है.

विज्ञापन

स्ट्रीट फाइट मैच

स्ट्रीट फाइट मैच3 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के मैच के लिए ये सबसे परफेक्ट शर्त रहेगी. दोनों खतरनाक स्टार हैं. ये रिंग में रूकने का बिल्कुल नाम नहीं लेते हैं. दोनों तोड़फोड़ पर भरोसा रखते हैं. इनके कैरेक्टर को देखते हुए कंपनी ने स्ट्रीट फाइट मैच दोनों के बीच रखना चाहिए.

लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच

लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच4 / 6

लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच भी बढ़िया ऑप्शन है. दोनों के पास खूब ताकत है. दो मैच पिनफॉल वाले रहे हैं. अब 10 काउंट वाली शर्त रहेगी तो फैंस भी उत्साहित रहेंगे. क्लैश इन इटली में फेमी 10 काउंट से पहले ही तुरंत रिंग में आ गए. इतनी मार खाने के बाद भी रिंग में उनका आना चौंकाने वाला पल था.

विज्ञापन

Unsanctioned मैच

Unsanctioned मैच5 / 6

WWE ने हाल ही में कुछ Unsanctioned मैच कराए हैं. इसमें कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है. घंटी बजने के बाद जो भी बवाल होगा उसकी पूरी जिम्मेदारी रेसलर्स की रहती है. लैसनर और फेमी के बीच इस तरह का मुकाबला कराया जा सकता है. दोनों रिंग में अपनी हद पार कर सकते हैं.

स्टील केज मैच

स्टील केज मैच6 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच स्टील केज मैच भी रखा जा सकता है. दोनों एक-दूसरे को लहूलुहान कर सकते हैं. इस मैच में जीतने के तरीके भी मजेदार होते हैं. रेसलर दरवाजे से बाहर आकर जीत दर्ज कर सकता है. WWE द्वारा ये खतरनाक शर्त भी जोड़ी जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन