Backlash 2026 के बाद WWE Raw के शो में Triple H ने की ये 5 बड़ी गलतियां! फैंस का फूट सकता है गुस्सा

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर बड़ी चीजें देखने को मिलीं. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. इस बीच कुछ बड़ी गलतियां भी देखने को मिलीं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Raw
1 / 6
WWE Raw में हुईं गलतियां

Raw Mistakes: WWE Backlash 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड का सफल समापन हो गया है. कंपनी के टॉप स्टार्स ने वहां पर परफॉर्म किया. कुछ स्टोरीलाइन्स को शानदार अंंदाज में आगे बढ़ाया गया. वुमेंस डिवीजन ने भी अपना जलवा दिखाया. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की कोशिश की. इसके बावजूद कहीं पर खराब बुकिंग देखने को मिलीं. कहीं ना कहीं फैंस को एक बार फिर निराश होना पड़ा. यहां हम पांच गलतियों की बात करेंगे जो रेड ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में ट्रिपल एच ने की.

विज्ञापन

द विज़न और सैथ रॉलिंस की कहानी

द विज़न और सैथ रॉलिंस की कहानी2 / 6

द विज़न और सैथ रॉलिंस की कहानी लंबे समय से चल ही है. हाल ही में बैकलैश में ब्रेकर ने रॉलिंस को हराया. इस हफ्ते फिर से इनका आमना-सामना हुआ. अब स्टोरी में स्ट्रीट प्राफिट्स को भी डाल दिया गया है. इस स्टोरी में अब मजा नहीं आ रहा है. हर हफ्ते एक ही तरह की चीजें दिखाई जा रही हैं. कहीं ना कहीं ये बहुत बड़ी ट्रिपल एच की है.

विज्ञापन

रुसेव की हार

रुसेव की हार3 / 6

रुसेव अब WWE के बेचारे बन गए हैं. इस हफ्ते 22 साल के जे'वॉन एवंस के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. रुसेव का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. उनकी इस तरह की बुकिंग करना बहुत गलत बात है. कहीं ना कहीं ट्रिपल एच को इस बात का ख्याल रखना चाहिए था.

लिव मॉर्गन को विरोधी ना मिलना

लिव मॉर्गन को विरोधी ना मिलना4 / 6

लिव मॉर्गन ने रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी वकेर को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनकी बुकिंग बेकार रही है. इस हफ्ते भी वो रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के साथ टैग टीम डिवीजन में उलझी रहीं. उन्हें अभी तक नया विरोधी नहीं मिला है. ये कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती ट्रिपल एच कर रहे हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी का ओपन चैलेंज

ओबा फेमी का ओपन चैलेंज5 / 6

पिछले कुछ हफ्तों से ओबा फेमी का ओपन चैलेंज चल रहा है. एक तरह से कहा जाए तो कंपनी उनका टाइमपास करा रही है. इस हफ्ते भी लॉस गार्जा के साथ फेमी ने पंगा लिया, जिसका कोई मतलब नहीं था. फेमी की खराब बुकिंग कर ट्रिपल एच बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.

रोमन रेंस की फिर हुई कुटाई

रोमन रेंस की फिर हुई कुटाई6 / 6

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद जेकब फाटू  के साथ उनकी राइवलरी शुरू हुई. अभी तक रोमन को बहुत कमजोर दिखाया गया है. इस हफ्ते रोमन के ऊपर खतरनाक अटैक फाटू ने किया. एक वर्ल्ड चैंपियन की लगातार घटिया बुकिंग करना बहुत बड़ी गलती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन