WWE में Triple H की 5 बड़ी गलतियां, जिनसे 2026 में अभी तक Brock Lesnar दिखे हैं कमजोर

WWE में 2026 में अभी तक ब्रॉक लैसनर एक्टिव रहे हैं. बड़े मुकाबलों का वो हिस्सा रहे हैं. वीकली एपिसोड में भी उनकी एंट्री हुई है. यहां हम आपको उन बड़ी गलतियों के बारे में बताएंगे जो लैसनर को लेकर अभी तक ट्रिपल एच ने की हैं.

WWE
1 / 6
ट्रिपल एच की बड़ी गलतियां (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: पिछले साल WWE में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी कर फैंस का दिल जीता था. उन्होंने समरस्लैम में कदम रखा था. इसके बाद से कंपनी में लगातार एक्टिव लैसनर रहे हैं. बड़े मौकों पर उन्होंने मैच लड़ा है. उनकी वजह से कंपनी को काफी फायदा भी हुआ है. आप सभी जानते हैं कि लैसनर का रेसलिंग वर्ल्ड में बहुत बड़ा नाम है. ये साल अभी तक लैसनर के लिए ठीक-ठाक ही रहा है. यहां हम आपको बताएंगे कि 2026 में अभी तक ट्रिपल एच ने उन्हें लेकर कौन सी बड़ी गलतियां की हैं.

विज्ञापन

रॉयल रंबल की घोषणा

रॉयल रंबल की घोषणा2 / 6

ब्रॉक लैसनर इस साल की शुरुआत में हुए रॉयल रंबल मैच का हिस्सा थे. सऊदी अरब में ये इवेंट हुआ था. रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान लैसनर ने पैट मैकफी के शो में किया था. ये देखकर पूरी दुनिया चौंक गई. लैसनर जैसे दिग्गज की रंबल मै में एंट्री की घोषणा धमाकेदार अंदाज में की जा सकती थी. खुद लैसनर टीवी पर आकर ये काम कर सकते थे. ये ट्रिपल एच की बड़ी गलती देखने को मिली. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रॉयल रंबल मैच में खराब बुकिंग

रॉयल रंबल मैच में खराब बुकिंग3 / 6

रॉयल रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर की ट्रिपल एच ने बहुत ही साधारण बुकिंग की थी. वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. ओबा फेमी के साथ उनकी टकराव हुआ था. कोडी रोड्स और एलए नाइट ने आसानी से उन्हें एलिमिनेट कर दिया था. जे उसो की एंट्री के वक्त ये काम किया गया. इससे फैंस भी काफी नाराज हुए थे. (Photo: WWE.com)

रेसलमेनिया में करारी हार

रेसलमेनिया में करारी हार4 / 6

रेसलमेनिया 42 में फैंस ने ब्रॉक लैसनर से बहुत उम्मीदें की थीं, लेकिन उनकी खराब बुकिंग की गई थीं. ओबा फेमी ने उन्हें पांच मिनट के अंदर हराकर सभी को चौंका दिया. इस बार बहुत ही कमजोर लैसनर को दिखाया गया था. लैसनर हमेशा से अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिटायरमेंट का नाटक

रिटायरमेंट का नाटक5 / 6

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया में ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद रिटायरमेंट ले लिया. उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतार कर रिंग के बीच में रख दिए. हालांकि, ये सब एक नाटक था. लैसनर ने कुछ हफ्ते पहले ही दोबारा वापसी कर ली. कहीं ना कहीं ये बहुत बड़ी गलती ट्रिपल एच की थी. इससे लैसनर के प्रति फैंस का उत्साह थोड़ा कम हो गया है. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी के साथ राइवलरी जारी रखना

ओबा फेमी के साथ राइवलरी जारी रखना6 / 6

रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी को अपने करियर का बड़ा मोमेंट मिल गया था. उन्होंने लैसनर जैसे दिग्गज को हराया. इसके बावजूद लैसनर की उनके साथ राइवलरी जारी रखी गई. ये चीज शायद ही किसी को समझ आई होगी. इससे फेमी को भी नुकसान हो सकता है. ये बड़ी गलती ट्रिपल एच ने की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन