WWE का अगला धमाकेदार प्रीमियम लाइव इवेंट कब और कहां होगा? जानिए Roman Reigns-Brock Lesnar को कौन देगा टक्कर
WWE में लगातार मनोरंजक चीजें हो रही हैं. हर महीने प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन भी हो रहा है. मौजूदा समय में कंपनी का यूरोप दौरा चल रहा है, जहां पर रेसलर्स को खूब प्यार मिल रहा है. आइए आपको बताते हैं कि कंपनी का अगला बड़ा इवेंट कौन सा होने वाला है.

हाल ही में WWE क्लैश इन इटली का सफल समापन हुआ है. वहां पर फैंस को पांच बड़े मुकाबले देखने को मिले थे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी शो में कम्पीट किया था. इटली के दर्शकों ने अपने चहेते स्टार्स को खूब चीयर किया. अभी तक कंपनी का यूरोप दौरा सफल रहा है. ये सिलसिला आगे भी चलता रहेगा क्योंकि WWE का अगला बड़ा इवेंट यूएस से बाहर ही है. यहां हम आपको बताएंगे कि WWE का आने वाला प्रीमियम लाइव इवेंट कौन सा है.
WWE का अगला इवेंट कौन सा होगा?
2 / 6WWE का बहुत जल्द अब सऊदी अरब का दौरा भी शुरू होने वाला है. सऊदी के साथ कंपनी ने बड़ी डील साइन की है. इस साल का रॉयल रंबल भी वहीं पर हुआ था. खैर कंपनी का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions होने वाला है. इसका आयोजन सऊदी अरब में होगा.
किस दिन होगा Night of Champions?
3 / 6Night of Champions का 12वां संस्करण इस बार होगा. ये लगाता दूसरे साल शनिवार, 27 जून, 2026 को सऊदी अरब के रियाद स्थित किंगडम एरीना में आयोजित किया जाएगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेने वाले हैं.
रोमन रेंस का हो सकता है बड़ा मैच
4 / 6Night of Champions 2026 में रोमन रेंस भी कम्पीट करेंगे. उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बना ली है, जिसमें जेकब फाटूू भी शामिल हो गए हैं. सऊदी अरब में रोमन और फाटू का मुकाबला सोलो सिकोआ और टामा टोंगा से हो सकता है. कंपनी इस टैग टीम मैच का प्लान कर सकती है.
क्या ब्रॉक लैसनर का होगा फाइनल मैच?
5 / 6क्लैश इन इटली में ब्रॉक लैसनर ने ओबा फेमी को हराया. अब इन दोनों की राइवलरी बराबरी पर आ गई है. दोनों के बीच तीसरा मुकाबला होना भी पक्का है. Night of Champions 2026 में फेमी और लैसनर के बीच फाइनल मैच का आयोजन हो सकता है.
किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल
6 / 6Night of Champions 2026 में किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी होगा. इन दोनों मुकाबलों को जीतने वाले स्टार्स को समरस्लैम में अपने ब्रांड में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. मौजूदा समय में वीकली शोज में पहले राउंड के मैच हो रहे हैं.



















