Premanand Maharaj: क्या होगा? अरे वही होगा जो राम रचि राखा! खुश रहना है तो जरूर पढ़ें प्रेमानंद महाराज के विचार
Premanand Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज वृंदावन के प्रसिद्ध संतो में से एक हैं. वह आध्यात्मिक संत और प्रवचनकर्ता हैं. लोग उनके दर्शन और एकांतिक वार्ता में शामिल होने के लिए दूर-दूर से वृंदावन आते हैं.

Premanand Maharaj Ke Vichar: वह अपने आध्यात्मिक संदेशों के जरिए लोगों को जीवन के दुखों को दूर करने और हर परिस्थितियों में खुश रहने की सलाह देते हैं. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
कठिन परिस्थिति में याद करें ये बातें
2 / 7प्रेमानंद महाराज के अनमोल विचारों को आप मुश्किल समय में याद करें. आप उनके इन विचारों को अपनाकर सकारात्मकता और विश्वास बढ़ा सकते हैं. आप यहां उनके अनमोल विचारों को पढ़ सकते हैं.
ईश्वर की कृपा से सब अच्छा होगा
3 / 7इसका क्या होगा या उसका क्या होगा? इस सवाल पर अक्सर प्रेमानंद महाराज बोलते हैं कि, 'क्या होगा? अरे वही होगा जो राम रचि राखा!’ ईश्वर ने जो लिख दिया है वहीं होगा. ऐसे में अधिक सोचना व्यर्थ है.
रात है, तो निश्चित दिए आएगा
4 / 7लोग अक्सर विपरित परिस्थितियों में दुखी हो जाते हैं. हालांकि, अगर रात है, तो दिन जरूर होगा. अगर आज आप दुखी हैं तो, एक दिन दुख दूर होगा और जीवन में खुशहाली आएगी. आप प्रयास कीजिए, सफलता उसके हाथ में होगी. ये भी पढ़ें - 5 करोड़ वाले आरोप पर आई विराट कोहली की टीम की ओर से पहली प्रतिक्रिया, दावे को बताया फर्जी
मुश्किलों का सामना करें
5 / 7जिंदगी से लड़ना सीखो, हारना नहीं. मानव जन्म का उद्देश्य कठिनाइयों का सामना करना है. व्यक्ति को मुश्किलों में टूटना नहीं चाहिए. व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में मजबूती के साथ खड़ा रहना चाहिए.
अच्छे कर्म करें
6 / 7ना अतीत की चिंता करो, ना भविष्य की. भगवान का स्मरण करें और कर्मों पर ध्यान दें. आप अच्छे कर्म करते हैं तो, आपके साथ बुरा नहीं होता हैं. गलत काम नहीं करना चाहिए. अपने कर्म हमेशा अच्छे रखें.
क्रोध पर काबू पाएं
7 / 7कभी भी किसी का क्रोध करने से अच्छा नहीं हुआ है. क्रोध से अमंगल होता है. गुस्सा करना आपके सभी गुणों का नाश कर देता है. आपको प्रेमानंद महाराज की इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.