bcci team india

4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले, नए सिलेक्टर की तलाश भी शुरू

BCCI Big Decisions: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक ही दिन में कई अलग-अलग फैसले लिए. उन्होंने 4 स्क्वाड का ऐलान किया और महिला टीम की कप्तानी में बदलाव का भी ऐलान किया. इसके अलावा भी BCCI ने कुछ बड़े कदम उठाए.

BCCI Big Decisions: भारतीय क्रिकेट के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद व्यस्त रहा. BCCI ने भारतीय मेंस और वुमेंस टीम को लेकर कुछ बड़े फैसले किए हैं. एक साथ चार अलग-अलग टीमों के स्क्वाड का ऐलान हो गया और भारतीय महिला टीम की कप्तान भी बदल गई है. बता दें कि हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. इसके बाद से ही नए कप्तान को लेकर सस्पेंस था. BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की T20I और वनडे महिला स्क्वाड का ऐलान किया. इसी के साथ स्मृति मंधाना को नया कप्तान नियुक्त किया गया.

विज्ञापन

BCCI ने भारतीय मेंस टीम को लेकर भी लिए बड़े फैसले

अजीत अगरकर की विदाई के बाद BCCI ने नया चयनकर्ता चुनने का फैसला किया है और आधिकारिक रूप से पोस्ट जारी कर दी है. इसके अलावा BCCI सचिव ने ऐलान किया है कि CoE हेड वीवीएस लक्ष्मण भी अब से चयन समिति की बैठक में उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की T20I टीम का ऐलान हो गया, वहीं प्रैक्टिस मैच के लिए इंडिया A का टेस्ट स्क्वाड भी सामने आ गया है. यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ी भी इंडिया A के लिए खेलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ