Winter Skin Care: फटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए इस्तेमाल का तरीका 

Cracked Heels Tips: सर्दियों में अगर आपकी एड़ियां या होंठ जरूरत से ज्यादा फटते हैं तो आपको सिर्फ क्रीम के भरोसे नहीं बैठना चाहिए. आप अपने रूटीन में देसी घी शामिल कर सकते हैं, जिससे फटी एड़ियों की दरारें काफी हद तक कम हो जाएंगी. 

Cracked Heels Tips

देसी घी स्किन पर एक ऑयली लेयर बना सकता है, जिससे नमी जल्दी बाहर निकलने से रुक सकती है. Image Credit- AI

सर्दियों में स्किन ज्यादा ड्राई होती है और कई लोगों को होंठों के सूखने, फटने और एड़ियों में दरार पड़ने की समस्या परेशान करने लगती है. मौसम में हल्की ठंड और हवा में नमी कम होने की वजह से स्किन की नमी तेजी से कम हो सकती है. इसका सबसे ज्यादा असर शरीर के उन हिस्सों पर दिखाई देता है, जहां स्किन नाजुक या पतली होती है. बाकी हिस्सों पर मौजूद नमी को क्रीम या फिर कुछ स्किन केयर टिप्स अपनाकर वापस लाया जा सकता है, लेकिन एड़ियों की दरारें भरना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए आप देसी घी को अपने रूटीन में शामिल करें और कुछ ही दिनों में फर्क खुद महसूस करें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

फटी एड़ियों पर कैसे लगाएं देसी घी?

  • इसके लिए आपको सिर्फ 1 चम्मच देसी घी की जरूरत होगी. सबसे पहले पैरों को हल्के गुनगुने पानी से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें.
  • इसके बाद मुलायम तौलिये से पैरों को थपथपाकर सुखाएं. एड़ियों को पूरी तरह सूखने के बजाय हल्का नम रहने देना भी फायदेमंद हो सकता है. 
  • अब करीब 1 चम्मच देसी घी लें और इसे हथेलियों के बीच हल्का गर्म कर लें. फिर इसे एड़ियों और आसपास की रूखी स्किन पर अच्छी तरह लगाएं. 
  • करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और खासतौर पर उन जगहों पर ध्यान दें जहां स्किन ज्यादा मोटी और फटी हुई है. बहुत गहरी दरारों पर जोर से रगड़ने से बचें. 
  • देसी घी लगाने के बाद कॉटन के साफ मोजे पहन लें और इसे रातभर लगा रहने दें. सुबह पैरों को पानी से साफ कर सकते हैं और इस प्रोसेस को हफ्ते में 1 बार जरूर करें. 

देसी घी फटी एड़ियों के लिए क्यों इस्तेमाल किया जाता है?

फटी एड़ियों की एक बड़ी वजह रूखापन है. इसलिए एड़ियों की नमी बरकरार रखना बहुत जरूरी है और इसके लिए देसी घी काम आ सकता है. बता दें, देसी घी स्किन पर एक ऑयली लेयर बना सकता है, जिससे नमी जल्दी बाहर निकलने से रुक सकती है. हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर इंसान की फटी एड़ियों पर देसी घी एक जैसा असर करे. 

देसी घी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

एड़ियों को बहुत जोर से स्क्रब न करें, क्योंकि यह स्किन को नुकसानदायक साबित हो सकता है. गहरी दरारों को ब्लेड या किसी नुकीली चीज से काटकर निकालने की कोशिश न करें. इससे दर्द ज्यादा होगा और एड़ियां ठीक भी नहीं होंगी. 
पैरों पर घी लगाने के बाद फर्श पर नंगे पैर चलने से बचें, क्योंकि पैर फिसल सकते हैं और फायदा भी कम हो सकता है.
इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पिएं, ताकि अंदर से नमी बरकरार रहे और एड़ियां फटने से बचाएं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ