GTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम, Xbox ने दिया तोहफा

GTA 6 का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए बड़ी खबर है. लॉन्च के समय गेम की क्लाउड स्ट्रीमिंग पर Xbox का दबदबा रहने वाला है. यानी बिना महंगा गेमिंग कंसोल खरीदे भी GTA 6 खेला जा सकेगा.

GTA6

अब GTA 6 खेलने के लिए Xbox या PS5 खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. (Image credit-Rockstar Games)

GTA 6 का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग ब्रांड Xbox ने इस इस मोस्ट अवेटेड गेम की एक्स्लूसिव गेम स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर ली हैं. रिपोर्ट के मुताबिक GTA6 की रीलीज के समय इसे क्लाउड के जरिए स्ट्रीम करने का अधिकार सिर्फ Xbox Cloud Gaming के पास होगा. इसका साधा फायदा उन पीसी और मोबाइल गेमर्स को मिल सकता है, जो गेम खेलने के लिए Xbox Series X/S या PS5 नहीं खरीदना चाहते.

विज्ञापन

Xbox Cloud Gaming पर मिलेगा GTA 6

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, Xbox ने GTA 6 के लिए एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग डील की है. यानी गेम की रिलीज के समय इंटरनेट के जरिए GTA 6 स्ट्रीम करने की सुविधा Xbox Cloud Gaming पर उपलब्ध होगी. हालांकि, यह डील कितने समय तक लागू रहेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

PC गेमर्स के लिए क्यों खास है यह डील?

Rockstar Games ने अभी तक GTA 6 के पीसी वर्जन का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में Xbox की ये डील PC गेमर्स के लिए काफी अहम हो सकती है. जिन लोगों के पास Xbox Series X/S या PS5 नहीं है, वे Xbox Cloud Gaming के जरिए पीसी पर गेम स्ट्रीम कर सकेंगे. इसके लिए गेम को सीध पीसी पर इस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी.

क्लाउड गेमिंग में गेम आपके डिवाइस पर पूरी तरह रन होने के बजाय इंटरनेट के जरिए स्ट्रीम होता है. ऐसे में GTA 6 खेलने का अनुभव आपके इंटरनेट कनेक्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगा. इंटरनेट की स्पीड और कनेक्शन की स्थिरता का असर गेम की इमेज क्वालिटी और कंट्रोल के रिस्पॉन्स टाइम पर पड़ सकता है.

विज्ञापन

Xbox Cloud Gaming पर लगने वाली है स्ट्रीमिंग लिमिट

GTA 6 की स्ट्रीमिंग डील ऐसे समय सामने आई है, जब Microsoft Xbox Cloud Gaming में बड़े बदलाव करने जा रहा है. नवंबर से Xbox Game Pass Ultimate सब्सक्राइबर्स के लिए क्लाउड गेमिंग की स्ट्रीमिंग लिमिट 15 घंटे कर दी जाएगी. Premium सब्सक्राइबर्स को 10 घंटे और Game Pass Essential यूजर्स को सिर्फ 5 घंटे की स्ट्रीमिंग मिलेगी.

Pay-as-you-go विकल्प भी आएगा

Microsoft अगले महीने Xbox Cloud Gaming के लिए Pay-as-you-go ऑप्शन भी शुरू करने वाला है. इसका मतलब है कि क्लाउड गेमिंग के लिए सिर्फ गेम पास सब्सक्रिप्शन पर निर्भर रहना जरूरी नहीं होगा. यूजर्स स्ट्रीमिंग घंटों का एक बंडल खरीदकर गेम खेल सकेंगे. ऐसे में जिन गेमर्स के पास Xbox कंसोल नहीं है या जो मुख्य रूप से फोन पर गेम खेलते हैं, वे स्ट्रीमिंग घंटों का पैकेज खरीदकर GTA 6 खेलने का विकल्प चुन सकते हैं.

विज्ञापन

Xbox CEO ने कर्मचारियों को दी जानकारी

Xbox की CEO आशा शर्मा ने कंपनी की एक ऑल हैंड्स मीटिंग के दौरान GTA 6 को लेकर ये जानकारी कर्मचारियों के साथ साझा की. उन्होंने बताया कि Microsoft GTA 6 को लेकर कुछ ऐसा करने की तैयारी कर रहा है, जो कोई दूसरा प्लेटफॉर्म होल्डर नहीं कर रहा है.

19 नवंबर को रिलीज होगा GTA 6

GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाना है. हालांकि, अभी गेम के नेटिव PC वर्जन का ऐलान नहीं हुआ है. इसका मतलब है कि PC पर सीधे GTA 6 खेलने के लिए गेमर्स को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल Xbox Cloud Gaming की स्ट्रीमिंग डील PC गेमर्स के लिए गेम तक पहुंचने का एक अहम विकल्प बन सकती है.

विज्ञापन

Source- theverge

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ