बिना अलमारी के कपड़े कैसे स्टोर करें? यहां जानिए कपड़ों को बिना वॉर्डरोब स्टोर करने का सही तरीका

Storing Clothes Without A Closet: सभी के घर में अलमारी हो या अलमारी में स्पेस हो यह जरूरी नहीं है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बिना अलमारी के कपड़ों को स्टोर किया जा सकता है. यहां बताए तरीके से आपको यहां-वहां कपड़े फैलाने नहीं पड़ेंगे.

Clothes Storing Tips
1 / 7
कपड़े रखने के ये हैक्स आएंगे काम. AI Generated Image

Home Hacks: घर में कई बार अलमारी होते हुए भी कपड़े रखने की जगह नहीं होती है. वहीं, ऐसे भी बहुत से लोग हैं जिनके घर में या अपने कमरे में पर्सनल अलमारी नहीं होती है. ऐसे में कपड़ों को बिना अलमारी के कहां रखा जाए यह सोचकर टेंशन होने लगती है. अक्सर लोगों को कपड़े रखने की जगह नहीं मिलती तो वह कुर्सी पर ही कपड़ों का ढेर लगा लेते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह अलमारी के बिना कपड़ों को सही तरह से रखा जा सकता है. ये स्टोरिंग हैक्स (Storing Hacks) आपके काम आएंगे.

विज्ञापन

ले सकते हैं ओपन रैक

ले सकते हैं ओपन रैक 2 / 7

कपड़ों को रखने के लिए रैक लिया जा सकता है. यह कम स्पेस लेता है, प्लास्टिक का भी आता है और इसमें कपड़ों को सलीके से फोल्ड करके भी रखा जा सकता है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

हैंगिंग ऑर्गेनाइजर

हैंगिंग ऑर्गेनाइजर 3 / 7

जिस तरह शॉपिंग मॉल्स और स्टोर में हैंगिंग ओर्गेनाइजर का इस्तेमाल होता है उसी तरह अपनी पेंट, शर्ट, टीशर्ट या सूट और साड़ी टांगने के लिए हैंगिंग ऑर्गेनाइजर ले सकते हैं. Image Credits - Pexels

बेड के नीचे बॉक्स में रखें कपड़े

बेड के नीचे बॉक्स में रखें कपड़े 4 / 7

बेड के नीचे अगर स्पेस है तो आप अपने कपड़ों को रखने के लिए बेड के नीचे स्टोरेज स्पेस बना सकते हैं. बंद हो जाने वाले बॉक्स या फिर स्टोरेज वाली बंद हो सकने वाली टोकरियों में कपड़े डाले जा सकते हैं. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

दीवार के स्पेस का करें इस्तेमाल

दीवार के स्पेस का करें इस्तेमाल 5 / 7

कपड़े रखने के लिए दीवार पर रैक लगा सकते हैं या फिर बुकशेल्फ लगा सकते हैं और उसे अपने कपड़े रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. Image Credits - Pexels

कपड़े रखने वाली बास्केट ले सकते हैं

कपड़े रखने वाली बास्केट ले सकते हैं 6 / 7

आजकल बाजार में कपड़े रखने की बास्केट मिलती है. आप प्लास्टिक या थोड़े एक्सपेंसिव लुक के लिए जूट की बास्केट ले सकते हैं. इनमें अपने कपड़ों को रखने पर यह कमरे का ही हिस्सा लगते हैं. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

स्टोरेज बॉक्स भी ले सकते हैं

स्टोरेज बॉक्स भी ले सकते हैं 7 / 7

अपने कमरे में स्टोरेज बॉक्स भी रख सकते हैं. स्टोरेज बॉक्स जूट के हों तो देखने में भी अच्छे लगते हैं. इन्हें कमरे के कोर्नर में भी रखा जा सकता है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - उखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री या पेंटर को बुलाए ही बन जाएगा काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन