न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्यों 15 की जगह चुने गए 16 खिलाड़ी? समझिए इस फैसले के पीछे का कारण 

IND vs NZ: वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. जहां पर टीम को 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए अब बीसीसीआई ने टी-20 टीम का भी ऐलान कर दिया है.

Team India

Team India अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी हो रही है तैयार (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम अब बैक टू बैक सीरीज खेलने वाली है.  वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज अभी शुरू हो गई है. जिसके बाद टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए 6 अक्टूबर को टीम इंडिया का ऐलान हुआ. जहां पर टीम में स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी धमाकेदार एंट्री आ गई है. लेकिन सभी का सवाल ये है कि 15 की जगह 16 खिलाड़ियों को क्यों टी-20 टीम में चुना गया है. 

विज्ञापन

क्यों 16 खिलाड़ियों को टीम में नहीं मिली जगह? 

टीम इंडिया के स्क्वाड पर नजर डाले तो वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा समय में खेल रहे स्क्वाड में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. इस सीरीज में खेल रहे कुल 14 खिलाड़ियों को ही न्यूजीलैंड के दौरे पर भेजा जा रहा है. खराब फॉर्म से जूझ रहे रवि बिश्नोई को बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की टीम इंडिया में वापसी हुई है. इंजरी के कारण लंबे समय से वरुण टीम का हिस्सा नहीं थे. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार की भी लगभग 4 सालों के बाद टीम में वापसी हुई है. 

विज्ञापन

भारत न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया को एक तेज गेंदबाज की ज्यादा जरूरत थी. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को टीम के साथ जोड़ा है. विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है. 5 मैचों की सीरीज में इंजरी का भी खतरा होता है. ऐसे में खिलाड़ी खिलाड़ी के इंजरी होने पर फौरन कोई भारत से न्यूजीलैंड नहीं पहुंच सकता है. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने एक्स्ट्रा खिलाड़ी पहले से ही टीम के साथ जोड़ा है. जिससे इंजरी होने पर भी खिलाड़ियों की मौजूदगी हो. 

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन  (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.  

विज्ञापन

सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पहले टी-20 मैच में खेलने का भी मौका मिल सकता है. भुवनेश्वर जैसे कद के गेंदबाजों को सिलेक्ट करने के बाद उन्हें बेंच पर नहीं बैठाया जा सकता है. ऐसे में उनकी सीधे प्लेइंग 11 में ही वापसी हो सकती है. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती को भी सीधे प्लेइंग 11 में ही एंट्री मिल सकती है. इन दोनों खिलाड़ियों के कमबैक की वजह से टीम इंडिया की गेंदबाजी मजबूत हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ