विराट कोहली या वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में किसने बनाए हैं ज्यादा रन? इस मामले में कई गुना आगे है ‘वंडर किड’

Virat Kohli vs Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में आज विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की टीमों के बीच भिड़ंत होगी. दोनों ही टीमें इस सीजन कमाल की फॉर्म में नजर आ रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल में इन दोनों में किस खिलाड़ी के आंकड़े बेहतर हैं.

Virat Kohli vs Vaibhav Suryavanshi.jpg
1 / 6

Virat Kohli vs Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में 16वां मुकाबला आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में हर किसी की नजरें विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के ऊपर रहेंगी. एक तरफ विराट कमाल की लय में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वैभव का बल्ला भी जमकर गरज रहा है. हर कोई इन दोनों खिलाड़ियों को एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखना चाहता है. आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों के आईपीएल 2026 में आंकड़े कैसे हैं.

विज्ञापन

IPL 2026 में वैभव ने बनाए कितने रन?

IPL 2026 में वैभव ने बनाए कितने रन?2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 40.66 की औसत से 122 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है, जो कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आया था. ये हाफ सेंचुरी उनके करियर की सबसे तेज थी.

विज्ञापन

IPL 2026 में विराट कोहली ने बनाए कितने रन?

IPL 2026 में विराट कोहली ने बनाए कितने रन?3 / 6

आरसीबी की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली का फॉर्म बेहद शानदार नजर आ रहा है. उन्होंने 97 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2 मैचों में 97 रन बनाए हैं. सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने 69 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

स्ट्राइक रेट में आगे हैं वैभव

स्ट्राइक रेट में आगे हैं वैभव4 / 6

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में स्ट्राइक रेट के मामले में आगे हैं. वंडर किड ने इस सीजन 248.97 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं तो वहीं विराट कोहली के बल्ले से स्ट्राइक रेट 173.21 का रहा है. विराट के लिए ये उनके किसी भी सीजन का सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट है.

विज्ञापन

ओपनिंग करने उतरेंगे दोनों

ओपनिंग करने उतरेंगे दोनों5 / 6

विराट कोहली आरसीबी के लिए ओपनिंग करने उतरेंगे तो वहीं वैभव राजस्थान के लिए यही काम करेंगे. दोनों ही खिलाड़ी शुरुआत से ही गेंदबाजों को रिमांड पर लेने की कोशिश करेंगे. ऐसे में इन दोनों के ऊपर टीम को जीत दिलाने का दारोमदार होगा. पिछले मैचों में भी ये दोनों मैच जिताऊ पारियां खेल चुके हैं.

विराट vs वैभव आईपीएल करियर

विराट vs वैभव आईपीएल करियर6 / 6

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने खेले 269 मैचों में 8758 रन बनाए हैं तो वहीं वैभव का करियर अभी युवा है. उन्होंने 10 खेले मैचों में 37.40 की औसत से 374 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.71 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन