Vinod Kambli Net Worth: कभी करोड़ों के मालिक थे विनोद कांबली, आज मदद लेकर करा रहे हैं इलाज
Vinod Kambli Net Worth: सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली एक समय साथ में टीम इंडिया के लिए खेल रहे थे. उस समय विनोद कांबली सचिन से भी बेहतर खेल रहे थे. जिसके कारण ही उन्हें अगला सुपरस्टार कहा जा रहा था. जिसके बाद विवादों में पड़कर कांबली ने खुद का ही करियर बर्बाद कर लिया.

Vinod Kambli Net Worth: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली मौजूदा समय में बहुत ज्यादा बीमार हैं. उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट पाया गया है. जिसे हटाना फिलहाल संभव नहीं नजर आ रहा है. जिसके कारण ही डॉक्टर उन्हें ब्रेन स्टोक्स का खतरा बता रहे हैं. उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है. एक समय विनोद कांबली करोड़ों के मालिक हुआ करते थे. आज अपना इलाज कराने के लिए भी उन्हें मदद की जरूरत पड़ रही है.
कभी अमीर हुआ करते थे विनोद कांबली
2 / 6करियर के पीक पर विनोद कांबली की नेट वर्थ लगभग 8 से 12 करोड़ की बताई जाती है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे 13 करोड़ की भी बताई जाती है. हालांकि ऐसा बहुत ही कम समय ही रहा.
आज पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं कांबली
3 / 6मौजूदा समय में अगर विनोद कांबली की नेट वर्थ की बात करें तो 3 से 5 लाख सालाना तक की बताई जाती है. बीसीसीआई से मिलने वाली 30 हजार की पेंशन से ही आज के समय में उनका घर चल रहा है.
विनोद कांबली का घर
4 / 6मौजूदा समय में विनोद कांबली के पास एक मुंबई में एक फ्लैट है. लेकिन कमाई नहीं होने के कारण कैश फ्लो नहीं है. विनोद कांबली अब चलने फिरने में भी असमर्थ हैं. जिसके कारण ही उनकी कमाई का सारा जरिया खत्म हो गया है.
रियलिटी शो भी कर चुके हैं कांबली
5 / 6एक समय विनोद कांबली के पास टीवी ऐड भी हुआ करते थे. इसके अलावा ब्रांड डील्स से भी वो कमाई करती थी. क्रिकेट में करियर खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ रियलिटी शो भी किए थे. कुछ समय कमेंट्री में भी अपना हाथ आजमाया था.
आज इलाज के लिए ले रहे हैं मदद
6 / 6कांबली के एक करीबी ने बताया की उनके इलाज के लिए कई क्रिकेटर अब पैसे दे रहे हैं. जिसके बाद ही उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन अभी भी ब्रेन स्टोक्स का खतरा बना हुआ है.


















