ब्रेन स्ट्रोक के खतरे में विनोद कांबली, सचिन समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने दिखाई दरियादिली

भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेल चुके विनोद कांबली इन दिनों गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं. हालांकि दुख की इस घड़ी में सचिन तेंदुलकर और अन्य खिलाड़ी उनकी मदद कर रहे हैं.

Cricket News - 2026-04-15T222047.950
1 / 6

भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी विनोद कांबली की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है. लंबे समय से वह गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. कांबली के करीबी दोस्तों में से एक मार्कस कुटो ने अपनी हालिया बातचीत में विनोद की तबीयत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है.  

विज्ञापन

दिमाग में जमा खून का थक्का

दिमाग में जमा खून का थक्का2 / 6

मार्कस कुटो ने अपनी बातचीत में बताया कि विनोद के दिमाग में खून का थक्का जम गया है. इस खून के थक्के को निकाला नहीं जा सकता है. डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते हुए उन्होंने सावधानी नहीं बरती थी और अब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है.

विज्ञापन

शराब पीना छोड़ चुके हैं

शराब पीना छोड़ चुके हैं3 / 6

कूटो ने आगे बताया कि कांबली शराब पीना छोड़ चुके हैं. लेकिन उनकी याददाश्त दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है. कांबली कभी कभी सिगरेट पी लेते हैं. हालांकि उनके लिवर किडनी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है. लेकिन दिमाग पर इसका असर पड़ रहा है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन फंड की कमी के कारण उन्हें बीच में ही इलाज रोकना पड़ा.

पूर्व क्रिकेटर्स बने सहारा

पूर्व क्रिकेटर्स बने सहारा4 / 6

कांबली के बीमार होने के बाद भारत के कई पूर्व क्रिकेटर उनका सहारा बने हैं. उनकी खराब हालत को देखते हुए पूर्व क्रिकेटरों और दोस्तों ने व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है, जिससे उनकी आर्थिक सहायता की जा सके.

विज्ञापन

सचिन भी मदद को आए आगे

सचिन भी मदद को आए आगे5 / 6

सचिन तेंदुलकर भी कांबली की मदद कर रहे हैं. बता दें कि सचिन और कांबली बचपन के दोस्त हैं. दोनों ने एक साथ भारत और मुंबई के लिए कई सालों तक खेला है.

कपिल देव और सुनील गावस्कर भी कर चुके हैं मदद

कपिल देव और सुनील गावस्कर भी कर चुके हैं मदद6 / 6

इससे पहले कपिल देव और सुनील गावस्कर ने भी कपिल की आर्थिक मदद की थी, जब वह पिछली बार बीमार पड़े थे, तब कपिल और गावस्कर ने इलाज और रिहैब में मदद की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन