IPL 2026 में टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे ये 8 ओपनर, कौन बनेगा सिलेक्टर्स की नंबर 1 पसंद?

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कई ओपनिंग बल्लेबाज ऐसे हैं जो कि टीम इंडिया में अपनी राह तलाश रहे हैं. ऐसे में इन 8 ओपनिंग बल्लेबाजों को इस साल आईपीएल में जमकर रनों का अंबार लगाना होगा. साल 2028 में होने वाले विश्व कप से पहले यही एक तरीका इन बल्लेबाजों को टीम इंडिया में एंट्री दिला सकता है.

jacket (21)
1 / 9

IPL 2026: आईपीएल का नया सीजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मौका है. इस बार टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक ओपनिंग भारतीय बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. तमाम टीमों के लिए 8 ओपनिंग बल्लेबाज ऐसे नजर आ रहे हैं जो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्के तौर पर बनाना चाहते हैं. हाल ही में टी20 विश्व कप खत्म हुआ है ऐसे में साल 2028 में होने वाले विश्व कप इन 8 ओपनर्स के लिए बड़ा मंच होगा. आइए आपको भी बताते हैं इनके बारे में.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 9

टी20 इंटरनेशनल में नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है और उनके ऊपर लगातार दबाव बन रहा है. ऐसे में इस आईपीएल के सीजन में वो हैदराबाद के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह बचाना चाहेंगे नहीं तो रेस में कई नाम शामिल हो चुके हैं. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी3 / 9

15 साल के युवा बिहारी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी टीम इंडिया में शामिल होने के लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं. बीते साल उनका बल्ला जमकर गरजा था तो वहीं आईपीएल 2026 में भी उन्होंने अपना प्रदर्शन जारी रखा है. जल्द ही वो टीम इंडिया में खेलते दिख सकते हैं.

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल4 / 9

राजस्थान के लिए खेल रहे यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं लेकिन टी 20 में उनकी जगह नहीं बन पा रही है. ऐसे में अगर वो आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आगामी टी20 प्लान का हिस्सा बन सकते हैं.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे5 / 9

अंडर 19 टीम इंडिया के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान आयुष म्हात्रे भी इस सीजन अपना दम दिखाना चाहेंगे. सीएसके के लिए खेलते हुए वो इस सीजन एक अर्धशतक जड़ चुके हैं. उनका इस सीजन का प्रदर्शन टीम इंडिया में उनकी एंट्री तय कर सकता है.

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह6 / 9

22 साल के प्रभसिमरन सिंह के लिए पिछला आईपीएल सीजन कमाल का रहा था तो वहीं इस सीजन भी उन्होंने बल्ले से रंग जमाना शुरू कर दिया है. अपने प्रदर्शन से वो लगातार टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि वो कब सिलेक्टर्स का ध्यान खींच पाते हैं.

विज्ञापन

प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या7 / 9

पंजाब किंग्स में उनके साथी प्रियांश आर्या भी इस रेस में शुमार हो चुके हैं. चेन्नई के खिलाफ मैच में उनकी धुआंधार पारी हर किसी के दिमाग में घूम रही है. ऐसे में वो भी लगातार टी20 टीम इंडिया में आने की रेस में बने हुए हैं. 

शुभमन गिल

शुभमन गिल8 / 9

टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल टी20 टीम से बाहर हो चुके हैं. आईपीएल 2026 उनके लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा. अगर वो टूर्नामेंट में रन बनाने में कामयाब हो पाते हैं तो टीम में उनकी वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

साईं सुदर्शन

साईं सुदर्शन9 / 9

आईपीएल 2025 में साईं सुदर्शन ने रिकॉर्ड 759 रन बनाए थे. ऐसे में अगर उनका बल्ला इस सीजन भी उसी अंदाज में चलता है तो उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल सकते हैं. फिलहाल को केवल टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन