ये 5 भारतीय क्रिकेटर खा चुके हैं जेल की हवा, कोई मर्डर केस में फंसा तो वहीं किसी पर फिक्सिंग के आरोप
हाल ही में सामने आए मामले में डेविड वॉर्नर को पुलिस ने गाड़ी चलाते हुए नशे की हालत में पकड़ लिया जिसके बाद उनको जेल में बंद किया गया. ये घटना पाकिस्तान सुपर लीग से लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया में हुई. चलिए आपको बताते हैं ऐसे 5 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में जो कि जेल की हवा खा चुके हैं.

भारत में आईपीएल 2026 की धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वो हाल ही में पाकिस्तान से फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग खेलकर वापस लौटे हैं. वॉर्नर तेज रफ्तार में सड़क पर गाड़ी चला रहे थे और पुलिस ने जब उन्हें रोका तो वो नशे में पाए गए. इसके बाद वॉर्नर को गिरफ्तार किया गया और मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया था. भारत के भी कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जो कि जेल की हवा खा चुके हैं. आइए आपको भी बताते हैं ऐसे 5 खिलाड़ियों के नाम.
एस श्रीसंत
2 / 6टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में घिर गए थे. उन्हें आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वो एक महीने के लिए तिहाड़ जेल में रहे थे. बीसीसीआई की तरफ से उनके ऊपर बैन लगा दिया गया था.
अमित मिश्रा
3 / 6भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उनके ऊपर दंड संहिता की धारा 354 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया था. उनके ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने एक महिला के ऊपर हमला किया था.
नवजोत सिंह सिद्धू
4 / 6पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को साल 1988 में एक सड़क दुर्घटना के मामले में जेल की हवा खानी पड़ी थी. इस दुर्घटना में उनके ऊपर मारपीट के आरोप लगे थे तो वहीं एक 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.
विनोद कांबली
5 / 6टीम इंडिया के लिए खेल चुके क्रिकेटर विनोद कांबली भी मुश्किल हालातों से गुजर चुके हैं. उनके ऊपर साल 2015 में नौकरानी के साथ मारपीट करने के आरोप लगा था, जिसके बाद उनको नौकरानी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था.
सुरेश रैना
6 / 6टीम इंडिया के लिए धाकड़ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना भी साल 2020 मुंबई में जेल की हवा खा चुके हैं. उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में पुलिस में हिरासत में लिया गया था. उनके साथ मशहूर सिंगर गुरु रंधावा को भी पकड़ा गया था.


















