WWE में Roman Reigns के एक और भाई का ब्लॉकबस्टर डेब्यू, 2 रेसलर्स पीट-पीटकर किया अधमरा!

WWE में पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी चीजें देखने को मिली हैं. रोमन रेंस ने अपनी ब्लडलाइन को मजबूत किया है. जेकब फाटू बवाल मचा रहे हैं. अब रेंस के एक और भाई ने धमाकेदार डेब्यू कर लिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में समोअन परिवार का सालों से दबदबा रहा है. मौजूदा समय में रोमन रेंस ने बवाल मचाया हुआ है. साथ उनके कजिन भाई भी हैं. इन सभी की वजह से ब्लडलाइन काफी मजबूत हो गई है. सोलो सिकोआ और जेकब फाटू भी काम कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से लगातार अफवाहें सामने आ रही थीं कि रेंस के एक और कजिन भाई WWE में डेब्यू करने वाला है. उनकी एंट्री का इंतजार चल रहा है. आखिरकार वो पल आ गया है जब उनका डेब्यू हो गया है. आइए आपको इस फेमस रेसलर के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जिला फाटू ने किया डेब्यू

जिला फाटू ने किया डेब्यू2 / 6

जिला फाटू ने अभी तक इंडिपेंडेंट सर्किट में तगड़ा काम किया था. हाल ही में उन्होंने एक प्रमोशन में अपना अंतिम मैच भी लड़ा था. तब लग गया था कि वो अब WWE में आने की तैयारी में हैं. आखिरकार उन्होंने NXT के इस हफ्ते के एपिसोड में अपना डेब्यू कर लिया है. उन्हें देखकर सभी चौंक गए थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फाटू ने मचाया बवाल

फाटू ने मचाया बवाल3 / 6

NXT में क्रूज मोंटाना और ग्रेसन वॉलर के बीच नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ. मैच के विजेता को NXT चैंपियन को चुनौती देने का मौका मिलना था. दोनों ने बढ़िया मैच दिया. मैच के अंत में अचानक जिला फाटू रिंग में आए और अपना डेब्यू किया. उन्होंने दोनों रेसलर्स को तहस-नहस कर दिया. उनकी वजह से मैच भी DQ हो गया. (Photo: WWE.com)

कौन हैं जिला फाटू?

कौन हैं जिला फाटू?4 / 6

जिला फाटू तीसरी पीढ़ी के रेसलर हैं. वो उमागा के बेटे और द वाइल्ड समोअंस (अफा और सिका) के भतीजे हैं. ये चीज उन्हें अनोआई फैमिली से जोड़ती है. फाटू ने इंडिपेंडेंट सर्किट की कई बड़ी कंपनियों में काम किया है. उन्होंने चैंपियनशिप भी जीती है. अब WWE में वो आ गए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

NXT में मिलेगा पुश

NXT में मिलेगा पुश 5 / 6

जिला फाटू को NXT में तुरंत पुश मिलना तय है. कुछ साल पहले सोलो सिकोआ के साथ भी ऐसा ही हुआ था. उन्हें भी जल्दी चैंपियन बनाया गया. वैसे भी फाटू NXT में लंबे समय तक काम नहीं करेंगे. उनकी मेन रोस्टर में एंट्री करा दी जाएगी. उन्हें ब्लडलाइन का साथ मिल सकता है. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस के टीम में हो सकते हैं शामिल

रोमन रेंस के टीम में हो सकते हैं शामिल6 / 6

मेन रोस्टर में रोमन रेंस ने अपनी तगड़ी  ब्लडलाइन बना ली है. जेकब फाटू की वजह से रेंस और मजबूत हो गए हैं. अब तो सोलो सिकोआ की भी ब्लडलाइन में वापसी होने वाली है. जिला फाटू भी मेन रोस्टर में जाकर ब्लडलाइन को ज्वाइन कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर रोमन की ताकत और बढ़ जाएगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन