IPL 2026 के पहले फेज में एम चिन्नास्वामी में कितने मैच खेलेगी RCB? जानें कब और किस टीम से होगी भिड़ंत
RCB IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 2026 सीजन के पहले फेज में कुल 4 मुकाबले खेलेगी. यहां जानिए पहले फेज में आरसीबी की टीम अपने होम ग्राउंड में कितने मैच खेलेगी और किन टीमों से भिड़ंत होगी.

RCB IPL 2026 Full Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद पिछले सीजन अपना पहला खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस बार बतौर डिफेंडिग चैंपियन मैदान पर उतरेगी. आरसीबी की टीम 2026 सीजन की शुरुआत अपने होम ग्राउंड बेंगुलरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से करेगी.
एम चिन्नास्वामी में होंगे 2 मुकाबले
2 / 7आईपीएल 2026 सीजन के पहले फेज में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम ओपनिंग मैच समेत कुल 4 मैच खेलेगी खेलेगी. इसमें से दो मुकाबले टीम अपने घरेलू मैदान यानी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी.
सनराइजर्स हैदराबाद से होगा पहला मुकाबला
3 / 7चिन्नास्वामी के मैदान पर RCB का पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जो सीजन का ओपनिंग मैच भी होगा. इस मैच में टीम जीत के साथ सीजन का शानदार आगाज करना चाहेगी.
दूसरे मुकाबले में CSK से होगी भिड़ंत
4 / 7इसके बाद आरसीबी टीम अपना दूसरा मुकाबला भी अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी में खेलेगी. आरसीबी की टीम 5 अप्रैल को अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
बाकी 2 मुकाबले गुवाहाटी और मुंबई में
5 / 7RCB के बाकी दो मुकाबले गुवाहाटी और मुंबई में खेले जाएंगे. आरसीबी की टीम 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी और फिर 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना करेगी.
आईपीएल 2026 के पहले फेज में RCB का शेड्यूल
6 / 728 मार्च - आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु 5 अप्रैल - आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु 10 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी, गुवाहाटी 12 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी, मुंबई
RCB का फुल स्क्वॉड
7 / 7राजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, स्वप्निल सिंह, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, यश दयाल.



















